राजस्थान चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, रोजगार और आरक्षण का वादा

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी वसुंधरा राजे की मौजूदगी में जारी घोषणा पत्र में गूजरों को पांच प्रतिशत आरक्षण, युवाओं को रोजगार, अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक ढांचे का विकास और पाकिस्तान से आए हिंदुओं का पुनर्वास सहित कई लोकलुभावन वादे किए गए हैं।
घोषणा पत्र जारी होने के बाद राजे ने कहा कि हम 15 लाख युवकों को रोजगार के अवसर मुहैया कराएंगे। हम रोजाना 24 घंटे निर्बाध बिजली मुहैया कराएंगे। घोषणा पत्र में किसानों को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण मुहैया कराने और कृषि सुरक्षा कानून लागू करने का वादा किया गया है। इसके अलावा पुलिस कल्याण बोर्ड का गठन और पिछड़े इलाकों के लिए मोबाइल मेडिकल वैन का भी वादा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications