छ्त्तीसगढ़ः बीजेपी ने 11 सीटों पर उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की
नई दिल्ली। बीजेपी ने सोमवार शाम छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 11 और उम्मीदवारों लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने इस बार दो विधायकों का टिकट काट दिया है। जिनमें सरायपाली से रामलाल चौहान और बसना से रूपकुमारी चौधरी शामिल हैं। वैशालीनगर सीट पर अपने मौजूदा विधायक विद्यारतन भसीन पर भरोसा जताया है।

तीसरी लिस्ट के साथ बीजेपी ने 90 सीटों की विधानसभा के लिए 89 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक रायपुर उत्तर से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले पार्टी ने तकरीबन एक सप्ताह पूर्व 77 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। जिसनें पार्टी की ओर से 14 महिलाएं को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा 14 मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताते हुए टिकट बरकरार रखा है।
प्रेम नगर से विजय प्रताप सिंह, रामानुजगंज से रामकिशुन सिंह, कोटा से काशी साहू, जैजैपुर कैलाश साहू, सरायपाली से श्याम तांडी, बसना से डीसी पटेल, महासमुंद्र से पूनम चंद्राकर, बलौदाबाजार से केशु धुरंधर, संजारी बालोद से पवन साहू, गुंडरदेही से दीपक साहू, वैशालीनगर से विद्यारतन भसीन को भाजपा ने अपने उम्मीद्वार घोषित किए हैं।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में पहले चरण के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है, वहीं दूसरे चरण के लिए लिए 20 नवंबर को वोटिंग होने है। इसके बाद चुनाव के नतीजे अन्य चारों राज्यों के चुनाव परिमाणों के साथ 11 दिसंबर के आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications