लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की सूची, जानिए खतौली में मदन भैया के सामने किसे दिया टिकट
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। वहीं, मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव में राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है, राजकुमारी सैनी विक्रम सिंह सैनी की पत्नी हैं। बता दें, इस सीट पर सपा गठबंधन से आरएलडी ने मदन भैया को प्रत्याशी बनाया है।

बीजेपी ने रामपुर से किसे दिया टिकट ?
बीजेपी ने रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। सपा नेता आजम खान का गढ़ माने जाने वाली रामपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है। आकाश सक्सेना को रामपुर में आजम खान के धुर विरोधी माना जाता है। हालांकि, पहले भी आकाश सक्सेना के उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी।
राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने यहां से अशोक कुमार पिंचा को मैदान में उतारा है। बिहार की कुरहानी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी ने केदार प्रसाद गुप्ता को टिकट दिया है। वहीं, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने ब्रह्मनंद नेताम के नाम का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications