BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल को टिकट

नई दिल्ली, 29 मई: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अलग-अलग राज्‍यों में होने वाले आगामी राज्‍य सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें मध्‍यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार और हरियाणा के लिए 16 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को फिर से टिकट दिया है।

BJP released its list of 16 candidates for the upcoming Rajya Sabha elections

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राधा मोहनदास अग्रवाल और लक्ष्मीकांत वाजपेयी को उम्मीदवार बनाया है। अग्रवाल ने यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गोरखपुर विधानसभा सीट छोड़ी थी। इसके अलावा, संगीता यादव, बाबू राम निषाद, सुरेंद्र नागर और दर्शना सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। जय प्रकाश निषाद का टिकट काट दिया गया है। मौजूदा सदस्यों में से केवल सुरेंद्र नागर को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने मध्‍यप्रदेश से कविता पाटीदार को उम्‍मीवार बनाया है। कर्नाटक से निर्मला सीतारमण और जग्‍गेश को उतारा है। महाराष्‍ट्र से पीयूष गोयल, धनंजय महादिक और अनिल सुखदेवराव बोंडे को उम्‍मीदवार घोषित किया है। राजस्‍थान से घनश्‍याम तिवारी को उम्‍मीदवार बनाया गया है। उत्‍तराखंड में डॉ कल्‍पना सैनी और बिहार में सतीश चंद्र दुबे व शंभू शरण पटेल को उम्‍मीदवार घोषित किया है। हर‍ियाणा से कृष्‍ण लाल पंवार के नाम का ऐलान हुआ है। झारखंड से आदित्य साहू को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कुछ पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर भी सता रहा है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।

इनमें उत्तरप्रदेश से 11 राज्यसभा सांसद जुलाई में रिटायर हो रहे हैं। इन सांसदों में भाजपा के पांच सदस्य, समाजवादी पार्टी के तीन, बसपा के दो और कांग्रेस के एक सांसद हैं। बिहार से चुने गए पांच राज्यसभा सदस्य भी रिटायर हो रहे हैं। इसमें आरजेडी की मीसा भारती, भाजपा नेता सतीश चंद दुबे और गोपाल नारायण सिंह के अलावा जदयू के राम चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक और सीट शरद यादव के पास थी।

वहीं, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब की दो-दो सीटों पर चुनाव होंगे। ओडिशा, मध्य प्रदेश की तीन-तीन, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की चार-चार सीटों पर नए सदस्य चुने जाने हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु की छह-छह और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+