BJP Rajya Sabha List: कौन हैं जोगेन मोहन जो असम से पहुंचेंगे राज्यसभा? चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा दांव
BJP Rajya Sabha List Jogen Mohan: असम की राजनीति नें जोगेन मोहन का बड़ा नाम है। फिलहाल वह हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री हैं और उन्हें राजस्व समेत कई अहम विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। 2016 से वह विधायक हैं। अब उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने असम सरकार के दो मंत्रियों को सीधे उच्च सदन भेजकर बड़ा संदेश दिया है। जोगेन मोहन की बात करें, तो वह प्रदेश की राजनीति में बीजेपी को मजबूत करने वाले चेहरों में गिने जाते हैं।
असम की महमोरा (Mahmora) विधानसभा सीट से जोगेन 2016 से विधायक हैं। वर्तमान में असम सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर राजस्व, आपदा प्रबंधन, पहाड़ी क्षेत्र विकास, खनिज और अन्य विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं। उन्हें असम सरकार में एक भरोसेमंद और अनुभवी सहयोगी के रूप में देखा जाता है।

BJP Rajya Sabha List: जोगेन मोहन को दिल्ली में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
असम की राजनीति में जोगेन मोहन का नाम पहले भी सामने आया था जब उन्हें 2023 में राजस्व और डिजास्टर मैनेजमेंट के अलावा खनिज विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें महत्वपूर्ण विभाग सौंपकर उनके प्रति भरोसा जताया। चुनाव से ठीक पहले राज्यसभा भेजकर बीजेपी ने प्रदेश के लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि पूर्वोत्तर के दिग्गज चेहरे अब केंद्र की राजनीति में भी बड़ा दखल रखेंगे। अब ऐसी अटकलें भी हैं कि उन्हें दिल्ली में राज्यसभा सांसदी के अलावा कोई और जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
Jogen Mohan हैं असम में बीजेपी का बड़ा चेहरा
जोगेन मोहन की छवि की बात करें, तो उन्हें प्रदेश में बीजेपी को मजबूत करने वाले नेताओं में माना जाता है। उनकी कार्यशैली आम जनता से जुड़ी हुई मानी जाती है। असम विधानसभा में महमोरा का प्रतिनिधित्व करते हुए मोहन ने स्थानीय विकास, बुनियादी ढांचे और समुदाय के हितों को प्राथमिकता दी है। उनकी राजनीतिक पकड़ और जनसमर्थन का क्रेडिट असम भाजपा संगठन को भी जाता है, जिसमें उन्होंने पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती में योगदान दिया है।
विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि पूर्वोत्तर के कद्दावर चेहरों को अब केंद्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका मिल सकती है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ जोगेन मोहन के संबंधों की बात करें, तो सार्वजनिक रूप से सकारात्मक संबंध हैं। कुछ समय पहले सीएम ने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके काम की सराहना की थी। उन्होंने मोहन की सेवाओं को असम की समृद्ध विरासत और सतत विकास में योगदान बताया था।












Click it and Unblock the Notifications