वसुंधरा राजे ने चोरी और सीनाजोरी के नए कीर्तिमान स्थापित किए- भाजपा विधायक

राजस्थान भाजपा के विधायक ने वसुंधरा राजे पर लगाए संगीन आरोप, बोले सीएम कार्यालय को दरबार में तब्दील किया।

जयपुर। राजस्थान में भाजपा सरकार की कार्यशैली और रवैये पर उसके ही विधायक ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा विधायक घनश्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी दरबार में तब्दील हो गई है जहां चापलूस और माफियाओं का जमावड़ा है। तिवारी ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा जब तक मौजूदा सरकार सत्ता में है उनकी जान को खतरा है।

vasundhara raje

आपको बता दें कि घनश्याम तिवारी के खिलाफ केंद्रीय अनुशासन कमेटी ने उन्हें पिछले हफ्ते नोटिस थमाया था। लेकिन घनश्याम तिवारी ने ना सिर्फ राज्य सरकार बल्कि केंद्रीय नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के शीर्ष नेताओं के सामने भी उन्होंने अपना पक्ष रखने की कोशिश की थी लेकिन उनकी बात को सुनने के लिए कोई नेता मौजूद नहीं था। उन्होंने अपने खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को महज औपचारिकता बताया है।

घनश्याम तिवारी की वसुंधरा राजे के खिलाफ जो मुख्य शिकायत है वह यह कि वसुंधरा ने उन्हें भाजपा की नेशनल वर्किंग कमेटी से बाहर कर दिया है। अपने छह पेज की शिकायत में तिवारी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान में चोरी और सीनाजोरी के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, क्या इस मुख्यमंत्री को आपने पार्टी गिरवी रख दी है। घनश्याम तिवारी पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं, उनका कहना है कि मेरी जान को खतरा है, मुख्यमंत्री के करीबी लोगों ने मुझपर हमला किया।

भाजपा के विधायक घनश्याम तिवारी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री के दबाव में हैं, इसी के चलते मुझे पार्टी की तमाम जिम्मेदारियों से बाहर कर दिया गया है, मुझे केंद्र और राज्य स्तर पर दी गई सारी जिम्मेदारियां वापस ले ली गई। मुझे हर स्तर पर शर्मिंदा किया गया, मुझे नोटिस भेजने से पहले मुझे फोन भी नहीं किया गया, मुझसे मेरी समस्या भी नहीं पूछी गई, मुझसे बिना बात किए मुझे नोटिस भेजी गई और इसे सार्वजनिक कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+