'राहुल-खड़गे का हाथ...': DMK सांसद के टॉयलेट वाले बयान पर बोली बीजेपी, चुप्पी तोड़ें लालू-नीतीश

डीएमके सांसद दयानिधि मारन के बयान पर भड़की बिहार की राजनीति शांत होने का नाम नहीं ले रही है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मारन के कथित विवादित बयान की निंदा करके इसे शांत करने की कोशिश की है, लेकिन बीजेपी किसी भी सूरत में इसे रफा-दफा होने देने के मूड में नहीं है।

ये लोग उत्तर और दक्षिण भारत को बांटना चाहते हैं-नित्यानंद राय
अब तो केंद्रीय गृहराज्य मंत्री और भाजपा नेता नित्यानंद राय ने भी इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि 'दयानिधि मारन ने बहुत ही आपत्तिजनक बयान दिया है।'

bjp on dmk mp dayanidhi maran

उन्होंने कहा कि 'एक तरफ पीएम मोदी सबका साथ सबके सम्मान के बारे में बोलते हैं और आज लोग उत्तर और दक्षिण भारत को बांटना चाहते हैं, लेकिन यह कभी नहीं होगा....बिहार में इंडी अलायंस में शामिल दल इसकी निश्चित रूप से निंदा करें.....'

चुप्पी तोड़ें लालू-नीतीश- सुशील कुमार मोदी
दयाननिधि मारन के वायरल बयान पर सबसे जोरदार हमला बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने किया है। उन्होंने कहा है, 'नीतीश कुमार और लालू यादव को चुप्पी तोड़नी चाहिए और इंडी गठबंधन से डीएमके को निकाल-बाहर करना चाहिए.....'

उन्होंने कहा कि 'पहले सनातन धर्म को गालियां दी गईं और बिहार-यूपी के लोगों को लगातार गालियां दी जा रही हैं।' वे बोले कि 'तेलंगाना के चुनाव के बाद ये उत्तर-दक्षिण का विवाद पैदा करना चाहते हैं। इनको लगता है कि कर्नाटक में चुनाव जीत गए, तेलंगाना और केरल में इनकी सरकार है तो ये उत्तर दक्षिण का भेद पैदा करना चाहते हैं....उत्तर भारतीयों को गालियां दे रहे हैं....'

'राहुल गांधी और खड़गे साहब के इशारे पर हो रहा है'
सुशील मोदी ने सबसे बड़ा आरोप ये लगाया कि 'ये जो भी कुछ हो रहा है वो कहीं न कहीं राहुल गांधी और खड़गे साहब के इशारे पर हो रहा है...नहीं तो आजतक वे चुप्पी क्यों साधे हुए हैं....'

वे बोले, 'इसलिए तेजस्वी या अखिलेशजी के क्षमा मांग लेने या कंडेम करने से काम नहीं चलेगा...इनको हिम्मत दिखाकर डीएमके को इंडी अलायंस से बाहर करना चाहिए...नहीं तो आने वाले चुनावों में इनको बिहार-यूपी में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी....'

ऐसे बयान देने वालों को सजा मिले- बीजेपी सांसद
उधर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 'ऐसे बयान हिंदी भाषियों और देश का अपमान है....जो ऐसे बयान दे रहे हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए.....देश के लोग देख रहे हैं कि अलायंस के लोग ऐसे बयान दे रहे हैं....2024 में देश उन लोगों को जवाब देगा.... '

इसे भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के हाथ लगा तीसरा 'अचूक' हथियार! UCC पर यूं किया मेगा प्लान तैयार

'बिहार-यूपी के लोग तमिलनाडु में टॉयलेट साफ करते हैं'
दरअसल, डीएमके सांसद दयानिधि मारन पर आरोप है कि उन्होंने कहा है कि 'बिहार-यूपी के हिंदी भाषी लोग तमिलनाडु में टॉयलेट साफ करते हैं।' इसके बारे में जब तेजस्वी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह ऐसे बयान की निंदा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+