नड्डा की जगह कौन? BJP नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल कई नेता, इनके बारे में तो किसी ने सोचा नहीं होगा
BJP President Update news: भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुत जल्द अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कर सकता है। वनइंडिया हिंदी को भाजपा नई दिल्ली के सूत्रों ने बताया कि अप्रैल के आखिर में या फिर मई के पहले हफ्ते में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा नेतृत्व अगले पार्टी अध्यक्ष के चयन पर चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के साथ भी नए सिरे से बातचीत की योजना बना रही है।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेता अगले सप्ताह किसी समय आरएसएस के साथ चर्चा कर सकते हैं। असल मे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबोले सहित आरएसएस का शीर्ष नेतृत्व अगले हफ्ते दिल्ली में होगा। पीएम नरेंद्र मोदी भी 30 मार्च को आरएसएस मुख्यालय मे मोहन भागवत से मिले थे लेकिन भाजपा अध्यक्ष पर आम सहमति बनाने में विफल रहे। इसलिए अब नए सिरे से बातचीत होगी।

जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अमित शाह अपनी पसंद का पार्टी प्रमुख चाहते हैं। वहीं संघ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए किसी 'रबर स्टैंप' की बजाय 'मजबूत संगठनात्मक नेता' पर जोर दे रहा है। संघ के साथ नई बैठक से पहले भाजपा ने तैयारी का दौर शुरू कर दिया है। मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता संगठन में बदलाव की रूपरेखा तैयार करने और पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए 15 अप्रैल से ही बैठकें कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर भी कई नाम चर्चाओं मे हैं।
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कौन-कौन से नाम शामिल हैं?
🔴 नई दिल्ली भाजपा सूत्रों के मुताबिक फिलहाल राष्टीय अध्यक्ष चार नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है, जिसमें चिकमगरवल्ली थिम्मे गौड़ा रवि (सी टी रवि), बी एल संतोष, मनोज सिन्हा और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम भी सामने आ रहे हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि सीटी रवि की संभावना सबसे ज्यादा है।
🔴 पार्टी सूत्र ने यह भी कहा है कि भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा चेहरा होगा। भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता ने कहा, "2010 में, भाजपा के लगातार दो (आम चुनावों में) हार का सामना करने के बाद आरएसएस ने पीढ़ीगत बदलाव पर जोर दिया और नितिन गडकरी को पार्टी का प्रमुख बना दिया। इस बार भी भागवत पीढ़ीगत बदलाव पर जोर दे रहे हैं।"
🔴 सी टी रवि, भाजाप के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। वे कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे। राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने के बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। सी टी रवि का भाजपा के अध्यक्ष की रेस में शामिल होना चौंकाने वाला है। सी टी न सिर्फ भाजपा के दिग्गज नेता हैं बल्कि शुरुआत से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं। वो अपनी आक्रामक राजनीति और कूटनीति के लिए जाने जाते हैं।
🔴 धर्मेंद्र प्रधान का भाजपा के चीफ के तौर पर नाम काफी पहले से लिया जा रहा है। धर्मेंद्र प्रधान भी संघ से जुड़े रहे हैं। चुनावी रणनीति में तो इनका कोई जवाब ही नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान फिलहाल केंद्रीय मंत्री हैं।
🔴 मोदी कैबिनेट में भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री हैं। इनका बैकग्राउंड संघ वाला है। ये पार्टी को कई चुनाव जितवाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर इनका भी नाम रेस में है।
🔴चर्चा ये भी है कि इस बार भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्षिण भारत से हो सकता है। सी टी रवि के अलावा कर्नाटक से आने वाले बीएल संतोष का भी नाम भी बीजेपी चीफ की लिस्ट में है। बीएल संतोष संघ के प्रचारक हैं और बीजेपी महासचिव भी हैं। ये संघ के प्रति पूरी तरह से समर्पित होकर सालों से काम कर रहे हैं। ऐसे में इनकी दावेदारी भी प्रबल है।
🔴 रही बात अगर मनोज सिन्हा और प्रह्लाद जोशी की तो...भाजपा अगर इन्हें अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाती है तो ये चौंकाने वाला फैसला होगा। मनोज सिन्हा फिलहाल जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं। प्रह्लाद जोशी फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं।
इनसबके बीच हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा हमेशा अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है। ऐसा भी हो सकता है कि भाजपा किसी ऐसे नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए...जिसका नाम चर्चा में हो ही ना।












Click it and Unblock the Notifications