'संपर्क से समर्थन' कैंपेन के तहत गायिका लता मंगेशकर से मिले अमित शाह
मुंबई। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मशहूर लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत उन्होंने रविवार को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से मुलाकात की। उसने साथ महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि जून में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लता मंगेशकर से मिलने वाले थे। लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब हो जाने के कारण उनकी लता जी के साथ होने वाली मुलाकात को टाल दिया गया था। इसके बाद अब रविवार को अमित शाह ने लता मंगेशकर से मुलाकात की।
अमित शाह आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वहां वह आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं से मिल रहे है। आज उन्हें मुंबई के कई इलाकों में संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications