एयरपोर्ट पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिले अभिनेता सनी देओल, क्या है वजह?
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार शाम पुणे हवाई अड्डे पर बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के साथ एक बैठक की। बताया जा रहा है दोनों के बीच यह बैठक हवाई अड्डे के लाउंज में करीब 5 मिनट तक चली। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह बैठक बस औपचारिक थी या फिर राजनीतिक। लेकिन इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा शुरू हो गई है कि कहीं बीजेपी सनी देओल को मनाने में तो नहीं लगी है।

क्योंकि अमृतसर की सीट के लिए अमृतसर के लिए भाजपा और शाह कोई भी कसर बाकी नहीं रखना चाहते। बता दें कि इससे पहले पार्टी के कई सीनियर नेताओं की सनी देओल से बात होने की खबर भी आई थी। लेकिन वो फिलहाल राजनीति में आने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई वो आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा।
बता दें कि सनी देओल से पहले उनके पापा धर्मेंद्र साल 2004 में बीजेपी के टिकट पर बीकानेर की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उनको जीत भी मिली थी। लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति से किनारा काट लिया और अब वे अधिकतर समय अपे फार्महाउस में ही देते हैं। इधर उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी बीजेपी से जुड़ी हैं।
बीजेपी ने हेमा मालिनी को साल 2014 के लोकसभा चुनाव में युपी की मथुरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था और उनको जीत भी मिली थी। इसके बाद बीजेपी ने एक बार उनको मथुरा की सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में अब यह देखना है कि क्या सनी देओल भी बीजेपी का दामन थामते है या नहीं, क्योंकि फिलहाल तो यही लग रहा है कि बीजेपी उनको मनाने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब की अमृतसर सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications