PM मोदी 'मेक इन इंडिया' बनाने में लगे तो, महागठबंधन 'ब्रेकिंग इंडिया' में व्यस्त है: अमित शाह
हैदराबाद। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हैदराबाद में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। हैदराबाद में युवा महाअधिवेशन विजय लक्ष्य 2019 को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ' एक तरफ पीएम मोदी जहां 'मेक इन इंडिया' बनाने में लगे हुए हैं तो वहीं महागठबंधन देश को तोड़ने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि , हैदराबाद वो स्थल है जहाँ से सरदार पटेल जी ने सींहनाद किया था भारत को एक करने का और निज़ाम को दुम दबा कर भागना पडा था।

राहुल बाबा हम साढ़े चार सालों का हिसाब आपको नहीं देना चाहते
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि, राहुल बाबा हम साढ़े चार सालों का हिसाब आपको नहीं देना चाहते हैं क्योकिं आपको हिसाब मांगने का अधिकार नहीं। कांग्रेस ने चार पीढ़ी तक शासन करके भी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। राहुल बाबा आपकी पार्टी को तो दूरबीन लेकर ढूंढना पड़े ऐसा हो गया है। 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

ओवैसी के डर से केसीआर सरकार ने हैदराबाद लिबरेशन डे मनाना छोड़ दिया
असम में नेशनल सिटिजन रजिस्टर के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'बीजेपी NRC लेकर आई और 40 लाख लोगों को घुसपैठियों के तौर पर चिह्नित किया गया। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और हम इस पर समझौता करने से इनकार करते हैं।' हैदराबाद में प्रभावशाली नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके डर से केसीआर सरकार ने हैदराबाद लिबरेशन डे मनाना छोड़ दिया है।

आज देश में दो विचारधाराएं स्पष्ट दिखाई देती है
आयुष्मान भारत का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इस योजना से देश के 50 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। शाह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज देश में दो विचारधाराएं स्पष्ट दिखाई देती है एक भाजपा है जो देश के विकास के लिए परिश्रम कर रही और दूसरा एक महागठबंधन बना है जिसका नेतृत्व कौन कर रहा है वो भी तय नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications