'BJP के PM' की पहली रैली, सेना के मंच से दिल्ली की सल्तनत पर हमला
रेवाड़ी। बीजेपी के पीएम उम्मीदवार बनने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार हरियाणा के रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों की एक विशाल रैली को संबोधित किया। पूर्व सैन्यकर्मियों की इस रैली में मोदी के साथ मंच पर अन्ना के सहयोगी और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे।
मोदी की इस रैली में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे। लोगों की तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट के बीच जब मोदी ने मंच से बोलना शुरु किया तो लगा कि स्पीकर पर शेर दड़ाह रहा है। मोदी बोलते रहे और लोग तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाते रहे।

सेना के पूर्व अफसरों और जवानों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने सेना की शहादत को नमन किया। सैनिक का जीवन को ऋषि-मुनि के जीवन से तुलना की। अग्नि-5 के सफल परिक्षण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। अपने आप को बीजेपी का पीएम प्रत्याशी घोषित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मोदी ने कहा कि जितनी खुशी में पीएम कैंडिडेस बनने पर नहीं हुई, उससे कहीं ज्यादा खुशी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हुई है।
सेना स्कूल में पढ़ने के अपने सपने के बारे में बोलने से साथ ही उन्होंने सेना के लिए अपनी पहल की भी गिनती कराते हपए कहा कि गुजरात सीमा पर पानी की पाइपलाइन बिछाकर उन्होंने सेना जवानों को थोड़ी राहत दी। सेना का उत्साह बढ़ाने के साथ ही सेना के मंच से मोदी ने दिल्ली की सल्तनत पर हमला किया।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि एक दशक होने को आया, कोई अच्छी खबर सुनने को नहीं मिली। रैली की अपार भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन की पुकार है, दिल्ली की सल्तनत को ललकार है। नियंत्रण रेखा पर शहीद सैनिकों के बारे में रक्षामंत्री एंटनी के बयान की मोदी ने निंदा की। सीमा पर चीन और पाकिस्तान की घटनाओं पर सरकार के उटाए कदम पर निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब सेना की कमजोरी के कारण नहीं हो रहा है।
यह सब सीमा की समस्या नहीं है, यह दिल्ली की समस्या है। इस समस्या का समाधान भी दिल्ली से खोजना पड़ेगा। इस समस्या का समाधान दिल्ली में सक्षम, देशभक्त सरकार बनाकर ही हो सकता है। उन्होंने लोगों से केन्द्र की सत्ता में बदलाव लाने की अपील की। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सबल सरकार की सीमा पर समस्या को हल कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications