दक्षिण के 5 राज्यों पर भाजपा की निगाहें, 2019 में बड़े गठबंधन के साथ उतरने की तैयारी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी दल अपने-अपने समीकरण बनाने में जुटे हैं। सत्ताधारी दल बीजेपी भी 2014 की जीत को दोहराने की कोशिश में जुटी है जबकि विपक्ष की कोशिश भाजपा को कड़ी चुनौती देने की है। बीजेपी की नजरें अब दक्षिण भारत के राज्यों पर हैं जहां नए गठबंधन की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। बीजेपी की कोशिश व्यावहारिक गठबंधन करने की है ताकि अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल की जा सके।
ये भी पढे़ं: अहमदाबाद: 4 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत, मेवाणी ने साधा भाजपा पर निशाना

दक्षिण मेंं सीटें बढ़ाने पर पार्टी का जोर
बीजेपी तेलंगाना को लेकर अभी कुछ स्पष्ट संकेत नहीं दे रही है, लेकिन पार्टी का दावा है कि वो राज्य में टीआरएस के विकल्प के रूप में उभरकर आएगी। वहीं केरल में बाढ़ के बाद जिस प्रकार से राजनीति हुई है, उसको लेकर पार्टी की परेशानी थोड़ी बढ़ी जरूर होंगी लेकिन, बीजेपी नेताओं का कहना है कि वे नहीं सोच रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं का इतना दूरगामी होगा। केरल में बीजेपी की स्थिति अच्छी नहीं रही है, हालांकि पार्टी का वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा है।

कांग्रेस की कमजोरी को भुनाने की कोशिश
दक्षिण भारत के पांच राज्य - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल - और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से लोकसभा में 130 सांसद चुनकर आए थे। लेकिन 2014 में अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद, बीजेपी इन राज्यों से 20 सीटें जीत सकी। एक भाजपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'इन राज्यों में कांग्रेस कमजोर हुई और इस कारण बीजेपी की संभावनाओं को बल मिला है, हम कांग्रेस से बहुत आगे हैं, कांग्रेस अपने सहयोगियों को क्या दे सकती है? बीजेपी बहुत बेहतर स्थिति है।'

तमिलनाडु में नए गठबंधन के संकेत
वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो, बीजेपी और डीएमके के बीच हाल के रिश्तों ने राजनीतिक नजरिये को बदलने पर मजबूर किया है। प्रधानमंत्री मोदी एम करुणानिधि के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। वहीं, डीएमके ने करुणानिधि की याद में बुलाई गई बैठक में अमित शाह को आमंत्रित कर सभी को हैरान कर दिया। इसके अलावा, डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन और कनिमोझी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने दिल्ली भी आए थे।

एक बार फिर पीएम मोदी पर रहेंगी नजरें
एक बीजेपी नेता ने कहा कि AIADMK भी बाजपा विरोधी नहीं और ना ही डीएमके। बीजेपी ने 2014 में एक सीट जीती थी तो उसकी कोशिश यहां और मजबूत होने की होगी।
वही, बीजेपी को भरोसा है कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस का गंठबंधन उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। जबकि आंध्र प्रदेश में पार्टी छोटे दलों के साथ हाथ मिला सकती है। बता दें कि टीडीपी ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था जिसके कारण पार्टी को इस राज्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह तमिलनाडु में गंठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेंगे लेकिन सहयोगी कौन होगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बीजेपी को भरोसा है कि तमिलनाडु और कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के बाकी राज्यों में पीएम मोदी की छवि पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगी।
ये भी पढ़ें: महिला सांसद पर भड़के पीएम मोदी, फोन की रिकॉर्डिंग डिलीट कराके बंद करवाया मोबाइल
-
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications