बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर, बनेंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार
नई दिल्ली, 21 जून: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए मुहर लग गई है। यही बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत पार्टी के बाकी वरिष्ठ नेता शामिल हुए । गौरतलब है कि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को साझा उम्मीदवार के तौर पर चुना है। वह भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक
मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रपति उम्मीदवार पर अंतिम फैसला ले लिया गया। पार्टी पहले ही राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 14 सदस्यीय मैनेजमेंट टीम बना चुकी है और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इसका संयोजक बनाया गया है। इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी को लेकर एक हाईप्रोफाइल मीटिंग की थी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत,अश्विनी वैष्णव, जी किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल, विनोद तावड़े, सीटी रवि, संबित पात्रा और बाकी नेता शामिल हुए थे।
वैंकैया नायडू से मिल चुके हैं वरिष्ठ मंत्री
इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नड्डा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर फैसला लेने से पहले यह शिष्टाचार मुलाकात थी।
अब तय हो गया है कि द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। उनका मुकाबाला 17 विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ होगा। सिन्हा भाजपा से बगावत कर चुके हैं और बाद में टीएमसी में शामिल हो गए थे। उनके बेटे जयंत सिन्हा पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल में मंत्री थे और अभी भी झारखंड के हजारीबाग से भाजपा सांसद हैं। लेकिन, यशवंत सिन्हा पीएम मोदी के कट्टर आलोचक बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications