इन 12 राज्यों में भाजपा पर जमकर बरसे वोट, रचा इतिहास

नई दिल्ली। इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सा सिर्फ सर्वाधिक सीटें जीतने के मामले में इतिहास दर्ज किया है, बल्कि मतदान फीसदी के मामले में जबरदस्त कीर्तिमान स्थापित किया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी ने इस बार 12 राज्यों में 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए हैं। भाजपा का वोट फीसदी जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक बढ़ा है।

bjp

50 फीसदी वोट पार

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन किया और यहां 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल किया। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने सहयोगी दल अपना दल के साथ मिलकर 50 फीसदी वोट शेयर का आंकड़ा पार किया है।

खूब खिला कमल

भाजपा के खाते में छत्तीसगढ़ में 50.8 फीसदी वोट, गुजरात में 62 फीसदी वोट, हरियाणा में 58 फीसदी वोट, हिमाचल प्रदेश में 69 फीसदी वोट, झारखंड में 50 फीसदी वोट, कर्नाटक में 51.3 फीसदी वोट, मध्य प्रदेश में 58 फीसदी वोट, दिल्ली में 56.6 फीसदी वोट, अरुणाचल प्रदेश में 57.6 फीसदी वोट, राजस्थान में 58.5 फीसदी वोट, पश्चिम बंगाल में भाजपा को 402 फीसदी वोट, यूपी में भाजपा को 49.5 और एनडीए को 62 फीसदी वोट मिला है। जम्मू कश्मीर में भाजपा को 46.1 फीसदी, महाराष्ट्र में भाजपा को सर्वाधिक 27.6 फीसदी वोट, ओडिशा में 38.3 फीसदी, बिहार में भाजपा को सर्वाधिक 23.9 फीसदी वोट मिल रहा है।

303 सीटों पर जीत

बता दें कि चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अबतक की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अकेले दम पर भाजपा ने 302 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 1 सीट पर आगे चल रही है। यानी की भाजपा के खाते में 303 सीटें जाती दिख रही है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो एक बार फिर से कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में महागठबंधन भी भाजपा को कुछ खास चुनौती नहीं दे सका, यहां भी भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए गठबंधन को बाहर का रास्ता दिखाया है। बसपा के खाते में 10 सीटें आ चुकी है। वहीं सपा सिर्फ पाांच सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है। वहीं भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने यूपी में 64 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+