भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को करेंगे कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा

भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दक्षिण के दो चुनावी राज्‍य कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे।

nadda

दक्षिण के दो महत्‍वपूर्ण राज्‍यों में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें से भाजपा शासित कर्नाटक और दूसरा तेलंगाना राज्‍य है। भाजपा इन चुनावों से पहले अपना चुनावी अभियान शुरू कर चुकी है। वहीं गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे पी नड्डा कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर जा रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा गुरुवार को कर्नाटक और तेलंगाना का ये एक दिवसीय दौरा करेंगे। ये दौरा भाजपा के 2024 के लोकसभा चुनावों पर नजर रखने के साथ दक्षिणी राज्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करने से संबंधित है। इसके साथ ही कर्नाटक और तेलंगाना विधानसभा चुनाव से संबंधित रणनीति भी तैयार की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नड्डा कर्नाटक में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जहां अगले साल की पहली छमाही में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। इसके अलावा तेलंगाना के करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जो राज्य में भाजपा के राजनीतिक एजेंडे में सबसे ऊपर है।

भारत राष्ट्र समिति, जो तेलंगाना राष्ट्र समिति का नया नाम है, भाजपा के लिए एक मुख्य चुनौती के रूप में उभरी है।कर्नाटक में, भाजपा सत्ता में है और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस राज्य को पुनः प्राप्त करने के लिए अभियान चला रही है। ऐसे में कर्नाटक में भाजपा को दोबारा अपनी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से लड़ाई जीतनी आसान नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+