Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है, बताईं 26 बड़ी वजह

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस बीते डेढ़ महीने से जांच कर रही है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। जिसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है, इसके बाद बिहार पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गई है। इस बीच भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर 26 वजहों की एक लिस्ट शेयर की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उन्हें ऐसा लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या की गई है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput के खाते से 15 करोड़ रु. गायब, ED नए सिरे से करेगी जांच! | वनइंडिया हिंदी
    बताईं ये 26 बड़ी वजह

    बताईं ये 26 बड़ी वजह

    सुब्रमण्यम स्वामी ने जो लिस्ट शेयर की है, उसमें पॉइंट के हिसाब से आत्महत्या और हत्या की थियोरी बताई गई है। इस लिस्ट के अनुसार, अगर सुशांत सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे और डिप्रेशन में थे, फिर भी ऐसा हो सकता है कि उनकी हत्या की गई हो। इसके पीछे की वजह स्थान, उनके गले पर मिला निशान, कपड़े का इस्तेमाल, शरीर पर मिले निशान, कमरे की डुप्लीकेट चाबी गायब होना, उनकी मैनेजर दिशा की आत्महत्या, सिम कार्ड बदलना, आर्थिक परेशानी ना होगा, नौकरों का बार-बार बयान बदलना आदि बताई गई हैं।

    प्रधानमंत्री को भी लिखा था पत्र

    प्रधानमंत्री को भी लिखा था पत्र

    सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा था कि अगर बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के अप्राकृतिक मौत की जांच करने को लेकर गंभीर है, तो सीबीआई जांच का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि दो राज्यों की पुलिस एक ही अपराध की अलग-अलग जांच नहीं कर सकती है। इससे पहले उन्होंने सीबीआई जांच की मांग वाला एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लिखा था, जिसपर उन्होंने (प्रधानमंत्री) संज्ञान लिया है।

    बिहार सीएम को सीबीआई जांच से आपत्ति नहीं

    बिहार सीएम को सीबीआई जांच से आपत्ति नहीं

    बुधवार को सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है। मैंने पटना पुलिस और एफआईआर एवं विस्तृत जांच की खुली छूट दिए जाने की भी तारीफ की है। क्योंकि दो जांच चल रही हैं, मैं सीबीआई जांच की पहल करूंगा। इसपर नीतीश कुमार ने उन्हें कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, वह चाहते हैं कि सुशांत को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। बता दें सुब्रमण्यम स्वामी इस मामले में काफी समय से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने वकील इशकरण सिंह भंडारी को नियुक्त किया है, जो मुंबई पुलिस को अब तक तीन पत्र भी लिख चुके हैं।

    रिया के खिलाफ लगे गंभीर आरोप

    वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में रिया पर सुशांत को सुसाइड के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बिहार पुलिस की टीम भी मुंबई पहुंच गई है और जांच कर रही है। सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया है कि रिया ने उनके बेटे की मानसिक हालत खराब की है। साथ ही वह सुशांत को दवा का ओवरडोज भी दे रही थी। सुशांत के अलग-अलग बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। रिया सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही उनका घर छोड़कर चली गई और साथ में पैसे, लैपटॉप, जेवर, सुशांत के बैंक कार्ड्स, पिन और मेडिकल रिपोर्ट भी ले गई। उन्होंने रिया पर सुशांत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+