भाजपा में शामिल होंगे टीएमसी से इस्तीफा देने वाले विधायक मिहिर गोस्वामी, BJP सांसद सौमित्र ने कहा धन्यवाद

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की दक्षिण कूचबिहार से विधायक मिहिर ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। टीएमसी छोड़ने के बाद वो भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा है कि विधायक मिहिर गोस्वामी ने टीएमसी छोड़कर भाजपा में आने का फैसला लिया है। हम इस फैसले के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। खान ने बताा है कि मिहिर जल्दी ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

scdcv

टीएमसी के टिकट पर विधायक बने मिहिर गोस्वामी पिछले कुछ समय से ममता बनर्जी से नाराज बताए जा रहे थे। शुक्रवार को वो बीजेपी सांसद निशिथ प्रमाणिक के साथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली के लिए निकले थे। जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की बात साफ हो गई थी। माना जा रहा है कि मिहिर आज ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले लेंगे। मिहिर गोस्वामी ने गुरुवार को फेसबुक पर लिखा था कि मैं 22 साल से टीएमसी से जुड़ा हुआ हूं लेकिन जिस तरह मेरा अपमान किया जा रहा है। उसको देखते हुए मेरे लिए तृणमूल कांग्रेस के साथ रहना मुश्किल हो गया है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं के एक से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मिहिर गोस्वामी से पहले राज्य सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो टीएमसी भी छोड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+