29 की मौत, करोड़ों का नकुसान, bjp सांसद ने किया राम रहीम का बचाव
नई दिल्ली। बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम के मामले में बीजेपी नेता और सांसद साक्षी महाराज ने विवादास्पद बयान दिया है। साक्षी महाराज राम रहीम के बचाव में उतरते हुए कहा हैं कि कोर्ट करोड़ों भक्तों की नहीं सुन रहा है। साक्षी महाराज ने कहा है कि न्यायालय ने बाबा के भक्तों के साथ सही नहीं किया है। महाराज के अनुसार, एक शिकायतकर्ता के आधार पर कैसे कोई करोड़ो भक्तों को नजर अंदाज कर सकता है।

साक्षी महाराज ने कोर्ट से पूछा है कि एक शिकायतकर्ता सही है या बाब के करोड़ो भक्त? साक्षी महाराज ने यहां तक कहा कि कोर्ट भारत की संस्कृति को बदनाम कर में लगे हैं। उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इस पूरे नुकसान के लिए कोर्ट भी जिम्मेदार है।
सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद फैली हिंसा से अब तक 28 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा लोग घायल चुके हैं। गुरमीत राम रहीम के समर्थकों ने पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications