कांग्रेस शकुनि की तरह किसानों को भटका रही, तीन सीएम कर रहे आंदोलन की फंडिंग: बीजेपी सांसद

BJP MP Ramesh Bidhuri On Farmers Protest: लोकसभा में मंगलवार को बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। बीजेपी सांसद ने सदन में कहा कि अब कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक रही है तो वो किसानों के नाम पर विलाप कर रही है। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान नहीं है, बल्कि कांग्रेस के तीन-तीन मुख्यमंत्रियों ने वहां पैसे देकर लोगों को बैठाया हैं। सदन में आगे उन्होंने बताया कि किसानों का साथ देकर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने इतने सालों में किसानों के लिए कुछ काम नहीं किया।

Ramesh Bidhuri

राष्ट्रपति के अभिभाषण के मोशन ऑफ थैंक्स पर लोकसभा में चर्चा करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि कांग्रेस शकुनि की तरह चाल चलकर किसानों को भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों के नाम पर आंदोलनकारी और कोई नहीं सीपीआई और सीपीएम के नेता हैं।

उन्होंने कई किसान संगठनों के नेताओं का सदन में नाम लेकर बताया कि कौन सीपीआई और कौन सीपीएम का लीडर है। सदन में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा दिल्ली की बॉर्डर पर किसान कोई नहीं है, वहां जो बैठे है वो उनके तीन मुख्यमंत्रियों की तरफ से फंडिंग करके बैठाया गया है। हालांकि उन्होंने उन तीन मुख्यमंत्रियों का सदन में नाम नहीं बताया।

बिधूड़ी के बाद फारूख अब्दुल्ला ने कही ये बात

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सरकार से विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों से बात करने और उनकी समस्याओं को समझने का आग्रह किया। उन्होंने सदन में कहा कि हमने कृषि कानून बनाए और अगर किसान चाहते हैं कि कानूनों को निरस्त किया जाए, तो हम क्या खो देंगे? कृषि कानूनों को धर्मग्रंथों की तुलना करते हुए, उन्होंने कहा कि यह एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, जिसमें परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। यदि किसान चाहते हैं कि इसे निरस्त किया जाए, तो आप उनसे बात क्यों नहीं कर सकते?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+