Ramesh Bidhuri: BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में BSP MP को निकालीं गालियां, स्‍पीकर ने दी चेतावनी

Ramesh Bidhuri BJP MP: लोकसभा में दिल्‍ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने आपा खो दिया। लोकसभा कार्यवाही के दौरान अपनी स्‍पीच में बसपा सांसद को गालियां निकाल दीं। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी के बयान पर संज्ञान लिया। स्‍पीकर बिरला ने सांसद बिधूड़ी को चेतावनी दी है कि भविष्‍य में इस तरह की भाषा का दुबारा इस्‍तेमाल होने पर उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा में एक सांसद द्वारा दूसरे सांसद के लिए आपत्तिजनक भाषा बोलने पर रमेश बिधूड़ी की अन्‍य नेता जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। उनका गालियां देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर रमेश बिधूड़ी को ट्रोल किया जा रहा है।

BJP MP Ramesh Bidhuri

खबर है कि रमेश बिधूड़ी के बयान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तक को सफाई देनी पड़ी है। उनके शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। राजनाथ ने कहा कि उन्होंने वह बात नहीं सुनी, लेकिन बिधूड़ी ने अगर ऐसा कुछ कहा है, जिससे बसपा सांसद की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं।

दरअसल, भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली के लिए कुछ यूं बोला-'ओए ..., ओए उग्रवादी, ऐ उग्रवादी बीच में मत बोलना, ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ये मुल्ला आतंकवादी है... इसकी बात नोट करते रहना। अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को।'

राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रमेश बिधूड़ी के बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि कोई शर्म नहीं बची है। कांग्रेस और AAP ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कई नेता रमेश बिधूड़ी को निलंबित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

गाली देने वाले सांसद रमेश बिधूड़ी का जीवन परिचय

  • रमेश बिधूड़ी का जन्‍म 18 जुलाई 1961 को तुगलकबाद नई दिल्‍ली में हुआ। इनकी शादी कमला बिधूड़ी से हुई है।
  • रमेश बिधूड़ी ने बीकॉम, एलएलबी की डिग्री ली है। खुद को वकील व किसान और सामाजिक कार्यकर्ता भी मानते हैं।
  • साल 2003 से 2014 तक दिल्‍ली के विधायक रहे और फिर दिल्‍ली दक्षिण सीट से भाजपा सांसद चुने गए। अब दूसरी बार सांसद हैं।
  • रमेश बिधूड़ी पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। एक बार उन्‍होंने माता-पिता स्कूल की समस्या लेकर पहुंचे तो कहा था कि बच्चे पैदा क्यों किए फिर?
  • एक अन्‍य विवादित ने बयान में रमेश बिधूड़ी ने कहा था कि जहां भी मुसलमान अल्पसंख्यक होते हैं वहां मानवाधिकारों की बात होती है और जहां ये बहुमत में आ जाते हैं वहां खूनखराबा शुरू हो जाता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+