भाजपा सांसद ने कहा- चीन को बताए भारत कि अजहर की मदद से दोस्ती पर पड़ेगा असर

भारतीय जनता पार्टी से सांसद आर के सिंह ने लोकसभा में कहा कि चीन को यह बताना चाहिए कि अजहर मसूद को बचाने से रिश्तों पर असर पड़ेगा।

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद राज कुमार सिंह (आर के सिंह) ने कहा कि अगर चीन, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की ओर से ब्लैक लिस्ट करने में अड़ंगा डालता रहा तो इससे भारत और चीन के द्विपक्षीय रिश्तों पर अर पड़ेगा।

भाजपा सांसद ने कहा- चीन को बताए भारत कि अजहर की मदद से दोस्ती पर पड़ेगा फर्क

गुरूवार को बजट सत्र के दौरान शून्य काल में आर के सिंह ने कहा कि अजहर, उरी और पठानकोट के हमले का जिम्मेदार है और चीन उसे ब्लैक लिस्ट करने से रोक रहा है, जबकि उसकी संस्था जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठनों की सूची में शामिल है।

कहा कि यह तीसरी बार है जब चीन ने हमारे प्रयास को रोक दिया। वो एक आतंकी को बचा रहे हैं और भारत को इस विषय पर चीन से बात करने की जरूरत है कि यह गैर दोस्ताना रवैया है और हमारे द्विपक्षीय रिश्तों पर असर पड़ेगा।

सिंह ने कहा कि हमारे पास बहुत बड़ा बाजार है, अगर हम उनके सामान आयात करना बंद कर देंगे तो यह संदेश जाएगा कि दोस्ती सिर्फ एक तरफा नहीं है।

ये भी पढ़ें: राजस्‍थान सरकार लिखेगी नया इतिहास, अब पढ़ाया जाएगा महाराणा प्रताप ने जीता था हल्‍दीघाटी का युद्ध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+