सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़े बोल, कहा-'राष्ट्र हित के लिए क्षत्रिय अधिक पैदा करें बच्चे', देखें Video

सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं - राष्ट्र हित के लिए क्षत्रिय अधिक पैदा करें बच्चे, नहीं तो देश की रक्षा कौन करेगा?

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राष्ट्रहित में क्षत्रियों को अधिक संख्या में बच्चे पैदा करना चाहिए। प्रज्ञा ठाकुर ने यह बयान सीहोर में एक कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ''राष्ट्र हित के लिए क्षत्रियों को अधिक बच्चा पैदा करना चाहिए। अगर क्षत्रिय कुल खत्म हो जाएगा तो राष्ट्र की रक्षा कौन करेगा? इसलिए देश की रक्षा के लिए संतान पैदा अधीक संतान पैदा कीजिए और उन्हें सैनिक बनाइए। ये कानून ( जनसंख्या नियंत्रण कानून) तो उन लोगों को लागू होना चाहिए जो विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं।''

Recommended Video

    MP: BJP सांसद Pragya Thakur के विवादित बोल- क्षत्रिय पैदा करें ज्यादा बच्चे | वनइंडिया हिंदी
    Pragya Thakur

    बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने समाज की वर्ण व्यवस्था को लेकर भी अजीब बयान दिया। उन्होंने कहा, हमारे धर्म शास्त्रों में चार वर्ण तय किए गए हैं। क्षत्रिय को क्षत्रिय कह दो, बुरा नहीं लगता, ब्राह्मण को ब्राह्मण कह दो तो बुरा नहीं लगता, वैश्य को वैश्य कह दो तो भी बुरा नहीं लगता लेकिन शुद्र को शुद्र कह दो तो बुरा लग जाता है। आखिर इसका कारण क्या है? यह उनकी ना समझी है।

    इसी कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने आरक्षण को भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में आरक्षण अब आर्थिक आधार पर होना चाहिए। जो गरीब हैं,उनको आरक्षण मिलना चाहिए।

    इधर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को अपनी हार का एहसास हो गया है इसलिए वो हताश और कुंठित हैं। उन्होंने कहा है कि दीदी ये जान गई हैं कि उनका शासन अब प्रदेश में खत्म होने वाला है।

    किसान आंदोलन पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, इसमें देश विरोधी लोग शामिल हैं। वे किसान तो बिल्कुल नहीं हैं, उनके वेश में वामपंथी और कांग्रेसी हैं। जो आंदोलन में शामिल होकर लोगों और किसानों में भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे लोगों को जेल में सरकार को भेजना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+