प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के LG को लिखी चिट्ठी, कहा- अवैध मस्जिदों और मदरसों पर करें कार्रवाई

प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के एलजी के आदेश देने के बावजूद संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों ने मामले पर कोई रिपोर्ट अभी तक नहीं सौंपी।

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले भाजपा सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने दिल्ली में मस्जिदों और मदरसों को लेकर उपराज्यपाल (एलजी) को चिट्ठी लिखी है। अपनी चिट्ठी में प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के एलजी से कहा है कि वो एक बार फिर से राजधानी में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तान के मामलों पर कार्रवाई करें। इस मुद्दे पर अपनी पुरानी चिट्ठियों का हवाला देते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के एलजी के आदेश देने के बावजूद संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों ने मामले पर कोई रिपोर्ट अभी तक नहीं सौंपी।

parvesh verma

दरअसल, पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा ने पिछले साल 18 जून और 11 जुलाई को इस मामले पर एलजी को चिट्ठी लिखी थी। साथ ही प्रवेश वर्मा ने उन मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों की सूची भी भेजी थी, जो कथित तौर पर किसी सरकारी एजेंसी या ग्राम सभा की जमीन पर बने हैं। चिट्ठियों पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली के एलजी ने संबंधित अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए, लेकिन प्रवेश वर्मा का कहना है कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली। अपनी ताजा चिट्ठी में प्रवेश वर्मा ने एलजी से अनुरोध किया है कि वो फिर से इस मामले को देखें और कार्रवाई के आदेश दें।

'एक साल बाद भी मुझे कोई रिपोर्ट नहीं मिली'
प्रवेश वर्मा ने चिट्ठी में लिखा, 'मुझे विवश होकर यह बताना पड़ रहा है कि एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद, मेरे दफ्तर को इस संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मैं आपसे फिर से अनुरोध कर रहा हूं कि कृपया इस मामले को देखें और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दें, ताकि सर्वेक्षण कराया जा सके।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+