Akhil Giri's remark: लॉकेट चटर्जी ने अखिल गिरी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा- ममता बनर्जी भी माफी मांगें

लॉकेट चटर्जी रविवार को दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने पहुंचीं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अखिल गिरी की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

TMC leader Akhil Giri's remark against President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल में हुगली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद लॉकेट चटर्जी ने अखिल गिरी के खिलाफ इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक महिला होने के बावजूद इस मामले में एक बयान तक जारी नहीं किया, जो बेहद शर्मनाक है।

Recommended Video

      President Draupadi Murmu पर अभद्र टिप्पणी से Tribals में रोष, Akhil Giri ने क्या कहा था ? | *News
      locket chatterjee

      लॉकेट चटर्जी रविवार को दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने पहुंचीं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अखिल गिरी की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। लॉकेट चटर्जी ने कहा, 'मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एससी, एसटी और आदिवासियों को लेकर बहुत बातें करती हैं, लेकिन जब कुछ करने का वक्त आता है, तो नहीं करतीं, क्योंकि टीएमसी की संस्कृति यही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अखिल गिरी ने जो आपत्तिजनक बयान दिया है, उसके लिए ममता बनर्जी को तुरंत उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए।'

      'एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हो केस'
      आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरी ने शुक्रवार को विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अखिल गिरी के इस बयान को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई और जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली। हालांकि माफी मांगने के बाद भी ये विवाद थमा नहीं है और विपक्ष लगातार पश्चिम बंगाल सरकार से अखिल गिरी के इस्तीफे की मांग कर रहा है। अखिल गिरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए लॉकेट चटर्जी ने मांग की, कि राष्ट्रपति को लेकर इस तरह आपत्तिजनक बयान देने के लिए, उनके ऊपर एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज होना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+