'साढ़े चार साल में मैं भूल चुकी हूं कि सुहागरात क्या होती है'

मैं तो पिछले साढ़े चार साल से मुंबई छोड़कर चंडीगढ़ में रह रही हूं। मैं साढ़े चार साल में भूल चुकी हूं कि सुहागरात में क्या होता है।'

नई दिल्ली। चंडीगढ़ से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री किरण खेर इन दिनों टीवी रिएलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में व्यस्त हैं। शो में जज की भूमिका में उनके साथ मलाइका अरोड़ा और फिल्म निर्माता करण जौहर भी मौजूद हैं। शो के दौरान कॉमेडियन भारती सिंह के एक सवाल के जवाब पर किरण खेर ने ऐसा जवाब दे दिया कि मलाइका अरोड़ा और करण जौहर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल भारती सिंह ने सुहागरात को लेकर किरण खेर से सवाल पूछा था, जिसके जवाब पर शो ठहाकों से गूंज उठा।

भारती ने पूछा, सुहागरात में क्या होता है?

भारती ने पूछा, सुहागरात में क्या होता है?

शो के दौरान ढोल के साथ नाचते हुए दाखिल हुईं भारती सिंह ने किरण खेर से कहा, 'मेरी शादी हो चुकी है ना तो अब मैं बहू बन गई हूं तो थोड़ा अच्छे से ही डांस करने लगी हूं। आज मैं बीच से ही घर आ गई हूं, आज मेरी सुहागरात है ना। मुझे थोड़ा पता नहीं है, आप ही बता दो ना कि सुहागरात में क्या होता है, क्योंकि मेरी बड़ी तो आप ही हैं।' इसपर किरण खेर ने बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

'मैं तो साढ़े चार साल से चंडीगढ़ में रह रही हूं'

'मैं तो साढ़े चार साल से चंडीगढ़ में रह रही हूं'

किरण खेर ने भारती सिंह को जवाब देते हुए कहा, 'मैं तो पिछले साढ़े चार साल से मुंबई छोड़कर चंडीगढ़ में रह रही हूं। मैं साढ़े चार साल में भूल चुकी हूं कि सुहागरात में क्या होता है। मुझे माफ करना, मुझे नहीं पता कि सुहागरात में क्या होता है।' किरण खेर के इस जवाब पर मलाइका अरोड़ा और करण जौहर समेत शो में मौजूद लोग ठहाके मारकर हंस पड़े। कॉमेडियन भारती सिंह भी उनका जवाब सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक सकीं।

'लड़कियां ही घर में क्यों रहें, लड़के क्यों नहीं'

'लड़कियां ही घर में क्यों रहें, लड़के क्यों नहीं'

आपको बता दें कि किरण खेर इस समय चंडीगढ़ सीट से भाजपा की लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले पिछले साल किरण खेर उस वक्त चर्चा में आई थी जब उन्होंने आईएएस अफसर की बेटी के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास की घटना पर बयान दिया था। किरण खेर ने कहा था सुरक्षा के लिए लड़कियों को घर में रहने की सलाह देना एकदम बेतुकी बात है। उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा की बात है तो सारे नियम और प्रतिबंध लड़कियों पर ही क्यों लागू होते हैं वो लड़कों पर भी क्यों ना लागू किए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+