आदिवासियों से बोले बीजेपी सांसद- वन अधिकारी आपकी जमीन पर पौधे लगाने आएं तो पीट दो...मैं देख लूंगा

नई दिल्ली। तेलंगाना के आदिलाबाद से बीजेपी के सांसद सोयम बापू राव हाल ही में तब चर्चा में आ गए जब उन्होंने आदिवासियों को संबोधित करते हुए एक अजीब बात कह डाली। राव ने आदिवासियों से कहा कि वन अधिकारी अगर उनकी जमीन पर पौधे लगाने की कोशिश करते हैं तो जरूरत पड़ने पर उनकी पिटाई कर दीजिए।

bjp mp in telangana tell tribals Beat forest officials if needed

अगर वन विभाग के अधिकारी आपके पोडू (खेती को स्थानांतरित करने के रूप में) भूमि पर कब्जा करने और पौधे लगाने के लिए आते हैं, तो उन्हें रोक दें। उन्हें पीट भी दिया जाए और उनके द्वारा लगाए गए पौधों को उखाड़ दें, तो मैं देखूंगा कि क्या होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम हमेशा हमारे अधिकारों के लिए लड़ते हैं और हमारे पास कई मामले पेंडिंग पड़े हैं। हमें आदिवासियों के अधिकार के लिए सरकार से लड़ना होगा। आदिवासियों तुम्हें डरने की जरूरत नहीं क्योंकि मैं तुम्हारे अधिकार के लिए लडूंगा।

बता दें कि शनिवार को राव उतनूर मंडल में आदिवासी नेता सिद्दम शंभू की जयंति पर पहुंचे थे। सोयम बापू राव का ये अजीब बयान राज्य में वन विभाग के कर्मियों द्वारा किए जा रहे वनीकरण अभियान के बीच
आया है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में सामने आई नगरपालिका की हैवानियत, 50 आवारा कुत्तों मारकर दफनाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+