बीजेपी सांसद ने महिलाओं के घूंघट उठाकर बांटे आवास योजना के प्रमाणपत्र
गोंडा। उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक फोटो सामने आने के बाद वो विवादों में आ गए हैं। फोटों में बृजभूषण शरण सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र महिलाओं का घूंघट उठाकर चेक और प्रमाण पत्र देते हुए नजर आए हैं। अब उनके इस फोटो को लेकर राजनीतिक घमाशान मचा हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को जिला के करनैलगंज में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को चेक वितरित किया।

इस कार्यक्रम में जिले भर से महिलाएं पहुंची हुई थीं। बृजभूषण शरण सिंह महिलाओं को चेक देने से पहले उनके घूघट उठाकर फोटोग्राफर से फोटों लेने के लिए कहा। इस एक महिला ऐसी थी जिसने पहले घूंघट हटाया जरूर लेकिन तुरंत ही ढक लिया। जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने फिर से उसका घूंघट उठाकर फोटो खिचवाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने कुछ महिलाओं के साथ हाथ भी मिलाया।
सांसद का यह रवैया देख हैरान रह गईं महिलाएं
इस कार्यक्रम में सांसद के फोटो खिंचवाने के रवैये को देख कुछ महिलाएं हैरान रह गईं। कुछ महिलाएं ऐसी थी जिनके चेहरे पर हैरानी साफ दिखाई दे रही थी। वहीं दूसरी ओर बृजभूषण शरण सिंह सरकार की योजनाओं पर बात करते हुए महिला सशक्तिकरण को लेकर संदेश दे रहे थे। फिलहाल एक सांसद की ओर से ऐसी हरकत चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्षी भी उनके इस हरकत की जवह से पार्टी पर निशाना सांध रहे हैं।
यह भी पढ़ें- फर्जी डिग्री मामले में ABVP ने अंकिव बसोया पर की बड़ी कार्रवाई, जांच तक संगठन से किया बाहर












Click it and Unblock the Notifications