भारत का एक बस अड्डा ऐसा भी, ट्रॉलर के निशाने पर आए मोदी के मंत्री
इस खास बस टर्मिनल को लेकर प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य की प्लानिंग चल रही है। इस बीच मोदी सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो ने इस बस टर्मिनल को लेकर ऐसा ट्वीट किया कि वो ट्रॉलर्स के निशाने पर आ गए।
नई दिल्ली। देश में बेहद खास और मॉडर्न बस टर्मिनल के निर्माण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। ये बस टर्मिनल गुजरात के राजकोट में होगा। जिस तरह से इस बस स्टैंड की तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आई हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा जैसे ये बस टर्मिनल किसी एयरपोर्ट से भी ज्यादा शानदार होगा।
ऐसा होगा राजकोट का बस स्टैंड
इस खास बस टर्मिनल को लेकर प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य की प्लानिंग चल रही है। भले ही इसके निर्माण कार्य को लेकर अधिकारी रोडमैप तैयार करने में जुटे हुए हों इन सबके बीच मोदी सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो ने जल्दबाजी में इस बस टर्मिनल को लेकर ऐसा ट्वीट किया कि वो ट्रॉलर्स के निशाने पर आ गए।

एयरपोर्ट जैसा होगा बस स्टैंड का लुक
राजकोट में बनने वाले बेहद मॉडर्न बस टर्मिनल का निर्माण गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (जीएसआरटीसी) करवाने जा रही है। बस स्टेशन के निर्माण में करीब 154 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बस स्टैंड के प्रेजेंटेशन में सामने आई तस्वीरें
ये बस टर्मिनल करीब 11 हजार स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा। इस बस स्टैंड में पार्किंग, सीसीटीवी सर्वेलांस, दुकानें सब कुछ एयरपोर्ट स्टाइल के हैं। इसमें लगे हुए साइन बोर्ड भी एयरपोर्ट जैसा लुक देते नजर आएंगे।

जीएसआरटीसी कराएगी बस स्टैंड का निर्माण कार्य
ये बस टर्मिनल बेहद आधुनिक होगा। इसका लुक वर्ड क्लास एयरपोर्ट की तरह देने का है। फिलहाल प्लानिंग को देखते हुए ये बस स्टैंड बेहद खास और लोगों को लुभाने वाला होगा। हालांकि अभी इसके निर्माण का इंतजार करना होगा। निर्माण कार्य के बाद कैसी होगी इस बस स्टैंड देखना दिलचस्प होगा।

बाबुल सुप्रीयो ने किया उद्घाटन का ट्वीट
इस सबके बीच मोदी सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो ने जल्दबाजी में इस बस स्टैंड के उद्घाटन का ट्वीट कर दिया। केंद्र सरकार में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट में कहा कि ये एयरपोर्ट की नहीं है, न ही ये लंदन या फिर न्यूयॉर्क है। ये गुजरात के राजकोट का नया बस स्टैंड है, जिसका उद्घाटन किया गया।

ट्रॉलर्स के निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने जिस बस स्टैंड के उद्घाटन की बात कही है अभी इसका निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। इस बस स्टैंड का 3डी प्रेजेंटेशन दिया गया, इसी की तस्वीरें देख कर केंद्रीय मंत्री इस बस स्टैंड की उद्घाटन का ट्वीट कर दिया। इस ट्वीट के बाद ट्रॉलर्स ने जबरदस्त तरीके से उन्हें ट्रोल किया। देखिए कुछ ट्वीट्स...
-
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications