बीजेपी MP और MLA का ऐलान, औरंगजेब के हत्यारे आतंकियों को मारने वाले को देंगे 21 लाख

नई दिल्ली: जम्‍मू-कश्‍मीर में जांबाज जवान औरंगजेब का आतंकियों ने जिस तरह से पहले अपहरण किया और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी, उसको लेकर लोगों में बहुत गुस्सा देखा जा रहा है। खास तौर से औरंगजेब के पैतृक गांव में लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली है। वहीं इसके बाद अब भाजपा सांसद और अकाली विधायक ने उस आतंकी को मारने वाले के लिए ईनाम की घोषणा कर दी है जिसने कायराना हरकत करते हुए जवान को गोलियों से छलनी किया था।

'36 घंटे में मार उनके बेटे की मौत का बदला लो'

'36 घंटे में मार उनके बेटे की मौत का बदला लो'

सांसद प्रवेश सिंह साहिब ने गुस्से का इजहार करते हुए अपने और विधायक मनजिंदर सिरसा का नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है कि पाक आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए जांबाज सैनिक की अगवा कर हत्या की। देश कबतक यह सहन करेगा। हम शहीद औरंगजेब के पिता और भाई के जज्बात और हौसले की कद्र करते हैं, जिन्होंने सेना से कहा है कि आंतकियों को 36 घंटे में मार उनके बेटे की मौत का बदला लो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सेना आतंकियों को नहीं मारेगी तो वो खुद अपने बेटे की मौत का बदला लेंगे। औरंगजेब के हत्यारों को मारने वाले को 21 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा।'

आतंकियों द्वारा जवान का अपहरण कर लिया गया था

आतंकियों ने जवान औरंगजेब का एक वीडियो जारी किया था जिसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि औरंगजेब की जान लेने से पहले उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। आतंकियों द्वारा जवान का अपहरण और हत्या के बाद देशभर में लोगों ने विरोध किया था। वहीं शहादत के बाद शनिवार को जब औरंगजेब का पार्थिव शरीर पुंछ स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो उन्हें अंतिम विदाई देने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

शहीद औरंगजेब के भाई ने भी की बदला लेने की बात

शहीद औरंगजेब के भाई ने भी की बदला लेने की बात

बता दें कि भारतीय सेना की 23 राष्ट्रीय राइफल्स में औरंगजेब तैनात थे और वह हिजबुल कमांडर समीर टाइगर का एनकाउंटर करने वाली टीम का हिस्सा भी रहे थे। शहादत के बाद औरंगजेब के भाई ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि हमारे भाई के बदले हमें सौ आतंकी चाहिए। अगर नहीं दे सकते बता दीजिए, हम खुद ले लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+