हेटस्पीच पर विधायक राजा सिंह की सफाई- 'मेरा कोई पेज नहीं, कांग्रेस के दबाव में काम कर रहा फेसबुक'?
नई दिल्ली: फेसबुक पर हेट स्पीच को लेकर विवाद जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को संसदीय समिति ने एक बैठक की थी। जिसमें फेसबुक इंडिया के चीफ अजित मोहन पेश हुए। इसके बाद गुरुवार को फेसबुक ने एक बड़ा फैसला लिया। जिसके तहत तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह को फेसबुक पर बैन कर दिया गया। साथ ही उन पर नफरत फैलाने का आरोप लगा। जिस पर अब राजा सिंह ने सफाई दी है।
Recommended Video

विधायक राजा सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया वो अप्रैल 2019 से फेसबुक पर नहीं हैं। ऐसे में उनका आज कोई भी पेज फेसबुक ने बैन नहीं किया है। उनके मुताबिक 2018 में उनके आधिकारिक पेज को किसी ने हैक कर लिया था। जिसके संबंध में उन्होंने हैदराबाद साइबर क्राइम से शिकायत भी की थी। उसके बाद उन्होंने फिर एक पेज शुरू किया, जो 2019 में बंद हो गया। उन्होंने कहा कि जब वो फेसबुक पर है ही नहीं, तो कैसे उनका पेज फेसबुक ने बैन किया। उन्होंने पूछा कि क्या इस वक्त फेसबुक कांग्रेस के दबाव में काम कर रही है।
क्या था फेसबुक का बयान?
मामले में फेसबुक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने नीतियो का उल्लंघन करने वाले बीजेपी विधायक टी. राजा को बैन कर दिया है, जो हिंसा को बढ़ावा देते हैं और हमारे प्लेटफॉर्म से नफरत फैलाते हैं। ऐसे में फेसबुक ने विचार-विमर्श के बाद उनके अकाउंट को हटाने का फैसला लिया है। इसके अलावा अन्य जो भी यूजर फेसबुक का गलत इस्तेमाल करेंगे उनको भी इस प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications