राहुल गांधी को लेकर बीजेपी MLA ने दिया आपत्तिजनक बयान, बताया- गुड एक्टर

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों के कारण विवाद में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़नी चाहिए और मुंबई जाना चाहिए क्योंकि वह इतने 'अच्छे अभिनेता' हैं। यह पहली बार नहीं जब सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस को लेकर इस तरह का आपत्तिजनक बयान दिया है।

BJP MLA Surendra Singh says Rahul Gandhi is good actor, move to Mumbai

दिल्ली में सुखदेव फ्लाईओवर के पास राहुल गांधी द्वारा प्रवासी मजदूरों के एक समूह के साथ बातचीत करने के एक हफ्ते बाद सुरेंद्र सिंह का तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनैतिक दाद-खाज और समाज के लिए बीमारी है। भाजपा विधायक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राजनैतिक 'तोता' कहा। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि उनको राजनीति छोड़कर मुंबई में जाकर सिनेमा में अज्ञानी का अभिनय करना चाहिए, वह यह अभिनय अच्छा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में इटली से कोई व्यक्ति आए और राहुल को अपना पिता बताते हुए कांग्रेस का अध्यक्ष बन जाए। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस से बचाना है तो जनता को कांग्रेस से वोट की सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी तथा कांग्रेस के नाम पर थूकना होगा।

अयोध्या के रामजन्म भूमि क्षेत्र में मिले शिवमूर्ति एवं स्तम्भों से जुड़े सवाल के जबाब में भाजपा विधायक ने कहा कि मुस्लिम आक्रमणकरियों ने देश के जिन मंदिरों और धार्मिक स्थलों के स्वरूप को बदला है, उनको जबाब देने का यह उचित अवसर व समय है। काशी व मथुरा में भी वही होना चाहिए, जो अयोध्या मामले में हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+