BJP विधायक के विवादित बोल, 'जानवरों की तरह मुस्लिमों की होती हैं 50 बीवियां और 1050 बच्चे'
BJP विधायक के विवादित बोल, 'जानवरों की तरह मुस्लिमों की होती हैं 50 बीवियां और 1050 बच्चे'
नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले यूपी के बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जानवरों की तरह मुसलमानों की 50-50 पत्नियां और 1050 बच्चे होते हैं। आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह के बयानों पर पहले भी विवाद हो चुका है। हाल ही में सुरेंद्र सिंह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आए थे। अब मुसलमानों को लेकर दिए गए उनके नए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।

ये है सुरेंद्र सिंह का पूरा बयान
सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा, 'आप जानते हैं कि मुस्लिम धर्म में लोग 50 पत्नियां रखते हैं और 1050 बच्चों को जन्म देते हैं। ये कोई परंपरा नहीं है, ये तो एक जानवरीय प्रवृत्ति है। समाज में केवल दो से चार बच्चों को जन्म देना ही सामान्य है।' आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह के बयानों पर पहले भी विवाद हो चुका है। हाल ही में सुरेंद्र सिंह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आए थे। अब मुसलमानों को लेकर दिए गए उनके नए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।

प्रियंका गांधी पर भी दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी के बलिया जिले की बैरिया सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। सुरेंद्र सिंह ज्यादातर अपने बयानों को लेकर ही सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया था। सुरेंद्र सिंह ने कहा था, 'मेरी पार्टी जहां भी प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहेगी, मैं वहीं जाकर उन्हें हराने के लिए तैयार हूं। देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है, ना कि चुनरी की। चुनरी हारेगी, क्योंकि चुनरी से व्यापार होता है। कोई कमाता है और कोई कमवाता है। कांग्रेस राजनीति में अपने फायदे के लिए अपना ओरिजिन तक गांधी की टोपी लगाकर छुपा लेती है। गांधी परिवार को अपना परिचय राजीव खान के बेटे राहुल खान की तरह और प्रियंका गांधी को अपना परिचय प्रियंका खान या प्रियंका वाड्रा की तरह देना चाहिए।'
देखिए वीडियो:-
'आजम खान को जेल भेज देना चाहिए'
वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की रामपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर दिए गए आजम खान के बयान पर भी सुरेंद्र सिंह ने विवादित टिप्पणी कर हमला बोला था। आजम खान के बयान पर पलटवार करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा था, ' बहन-बेटियों को अपनी पत्नी के रूप में देखना मुसलमानों की संस्कृति है। ये आजम खान की संस्कृति है। आजम खान का संस्कार ही यही है और वो अपने संस्कार के तहत ही ये सब बोल रहे हैं। उससे अधिक सोचने का स्तर आजम के पास नहीं है। ऐसे नेता के ऊपर टिप्पणी करना अप्रासंगिक है, ऐसे नेताओं को जेल भेज देना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications