'BJP ने पार्टी में शामिल होने के लिए नहीं दिए थे पैसे , मर्जी से गया', विधायक श्रीमंत पाटिल बयान से पलटे

'BJP ने पार्टी में शामिल होने के लिए नहीं दिए थे पैसे , मर्जी से गया', विधायक पाटिल बयान से पलटे

नई दिल्ली, 13 सितंबर: कर्नाटक के भाजपा विधायक श्रीमंत पाटिल अपने बयान से पलट गए हैं। भाजपा विधायक श्रीमंत पाटिल ने अब कहा है कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कोई पैसे नहीं दिए थे। वह अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा विधायक श्रीमंत पाटिल पहले यह कहते हुए राजनीति में हलचल मचा दी थी कि पिछली जेडीएस-कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी। अब अपने बयान से पलटते हुए श्रीमंत पाटिल ने सफाई देते हुए कहा है कि स्वेच्छा से भाजपा में शामिल हुए हैं।

Recommended Video

    Karnataka MLA Shrimant Patil अपने बयान से पलटे, बोले-BJP ने नहीं दिए थे पैसे | वनइंडिया हिंदी
    Shrimant Patil

    श्रीमंत पाटिल ने किया था दावा- बीजेपी ने पैसा किया था ऑफर

    श्रीमंत पाटिल ने दावा किया था कि बीजेपी ने उन्हें कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के लिए पार्टी बदलने के लिए पैसे देने का ऑफर किया था। लेकिन उन्होंने पैसा लेने से इनकार कर दिया था। श्रीमंत पाटिल ने अपने पिछले बयान में कहा था, ''बिना एक पैसे के, मैं बीजेपी में शामिल हो गया हूं। बीजेपी मुझसे पूछती थी कि मुझे कितना पैसा चाहिए। तब भी मैंने एक पैसा नहीं लिया।'' श्रीमंत पाटिल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। जिसके बाद श्रीमंत पाटिल को बीएस येदियुरप्पा कैबिनेट में मंत्री नियुक्त किया गया था।

    श्रीमंत पाटिल अब बोले- गलत शब्दों का इस्तेमाल हुआ

    श्रीमंत पाटिल ने अब अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है, ''उन्होंने (भाजपा) मुझे पैसे की पेशकश नहीं की। यह शब्दों का गलत इस्तेमाल था। किसी ने मुझे लुभाने की कोशिश नहीं की। मैं अपने सिद्धांतों के कारण स्वेच्छा से भाजपा में आया हूं।"

    कांग्रेस जांच की मांग की

    इस पूरे मामले पर कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने भाजपा पर निशाना साधा है। डीके शिवकुमार ने श्रीमंत पाटिल के किए दावों की जांच करने की मांग की थी। शिवकुमार ने एक ट्वीट में कहा, "श्रीमंत पाटिल ने सच बोला है। भाजपा ने वास्तव में ऑपरेशन कमला का उपयोग कर पूर्व मंत्री श्रीमंत पाटिल को लुभाने का प्रयास किया था। मैं उन्हें इस मामले पर बोलने के लिए बधाई देता हूं। एसीबी को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+