'जो पूर्वी भारत के लोगों को मारते हैं, वह राम मंदिर का मुद्दा कैसे उठा सकते हैं'
लखनऊ। अयोध्या में जिस तरह से शिवसेना ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया और राम मंदिर निर्माण को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला, उसके बाद अब भाजपा विधायक ने उनपर तीखा हमला बोला है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आखिर कैसे शिवसेना राम मंदिर के मुद्दे पर कब्जा कर सकती है। जो लोग महाराष्ट्र में पूर्वी भारत के लोगों को मारते हैं और उनके साथ शोषण करते हैं, जिनके भीतर मानवता की सेवा करने का भाव नहीं है, वह कैसे भगवान राम की सेवा करेंगे।

गौर करने वाली बात है कि शनिवार को शिवसेा प्रमुख ने अयोध्या में सरयू के तट पर पूजा अर्चना की और इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग जब चुनाव आता है तभी राम मंदिर का मुद्दा सामने रखते हैं, इससे पहले आराम करते हैं। ठाकरे ने कहा कि हम यहां मंदिर निर्माण की तारीख जानने के लिए आए हैं, सरकार हमे बनाए कि आखिर कब वह राम मंदिर का निर्माण कराएंगे।
ठाकरे ने कहा कि मैंने सुना था कि सीएम योगी ने कहा है कि मंदिर था, है और रहेगा। ये तो हमारी धारणा है, हमारी भावना है, दुख इस बात का है कि वो दिख नहीं रहा है, वह मंदिर दिखेगा कब, जल्द से जल्द उसका निर्माण होना चाहिए। अगर मामला अदालत के पास ही जाना है तो चुनाव के प्रचार के दरमियान उसे इस्तेमाल ना करें और बता दो कि भाइयों और बहनों हमे माफ करो, ये भी हमारा एक चुनावी जुमला है। हिंदुओ और उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ा ना करें, यही कहने मैं यहां आया हूं।
इसे भी पढ़ें- अलवर: नामदार के कहने पर कांग्रेस के नेता मेरी मां को गाली देते हैं: पीएम मोदी












Click it and Unblock the Notifications