तमंचे पे डिस्को करने वाले विधायक चैंपियन की बढ़ेगी मुश्किल, कस सकता है कानूनी शिकंजा

नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के विधायक पीएस चैंपियन का जिस तरह से विवादित वीडियो सामने आया था, उसके बाद वह लगातार सुर्खियों में हैं। लेकिन अब विधायक साहब की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल उत्तराखंड के डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने विधायक चैंपियन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे दिया है। डीजी ने हरिद्वार के एसएसपी को निर्देश दिया है कि वह इस पूरे मामले की जांच करें और इस बात की भी जानकारी हासिल करें कि क्या विधायक या उनके परिवार को हथियार का लाइसेंस देते वक्त किसी तरह के कानून का उल्लंघन किया गया है, अगर ऐसा हुआ है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

champion

पहले से ही चल रहे थे सस्पेंड

बता दें कि भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पहले से ही भारतीय जनता पार्टी से सस्पेंड चल रहे हैं। उन्हें पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दरअसल जिस तरह से वह वायरल हुए वीडियों में हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहे थे, उसके बाद पार्टी की काफी फजीहत हुई थी। वह वीडियो में बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहे थे, वीडियो सामने आने के बाद भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

पार्टी से निष्कासित हुए

वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को लिखा था कि वे चैंपियन को छह साल के लिए निलंबित करें। पहले से सस्पेंड चैंपियन को लेकर पार्टी की एक अनुशासनात्मक समिति ताजा घटना पर भी गौर करने के बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वीडियो में खानपुर विधायक को कथित तौर पर एक लोकप्रिय बॉलीवुड नंबर पर नाचते हुए देखा गया है, उनके हाथ में दो रिवाल्वर और कंधे पर एक कार्बाइन लटका हुआ है। वह एक गिलास से शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी विधायक के व्यवहार की कड़ी निंदा करती है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खुद के बर्ताव पर दी सफाई

वहीं चैंपियन ने अपने बर्ताव को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि शराब पीने और डांस करने में क्या गलत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी भाषा के लिए खेद है, ऐसी चीजें शराब के प्रभाव में होती हैं। बता दें कि भाजपा ने पिछले महीने ही चैंपियन को अनुशासनहीनता के आरोप में तीन महीने के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। ये पहली बार नहीं है जब चैंपियन विवादों में हों। वह कुछ महीने पहले झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्रता करने और उन्हें कुश्ती के लिए चुनौती देने के लिए खबरों में थे। चैंपियन कांग्रेस के उन विधायकों में से थे जिन्होंने हरीश रावत के खिलाफ बगावत की थी और 2016 में भाजपा से किनारा कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+