VIDEO: भाजपा विधायक ने महिला से पूछा- सारे बच्चे एक साथ पैदा किए या एक-एक कर के?

भाजपा विधायक ने कहा- तुम्हारे कितने बच्चे हैं? महिला ने जवाब में कहा कि उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद राधा मोहन बोले कि तुमने दोनों को एक साथ पैदा किया या फिर एक-एक कर के?

संतकबीरनगर। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर के ही एक विधायक ने शर्मनाक हरकत की है। गोरखपुर शहर से विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने एक गरीब महिला पर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

बच्चे पैदा करने को लेकर अभद्रता

बच्चे पैदा करने को लेकर अभद्रता

आपको बता दें कि सोमवार को राधा मोहन दास अग्रवाल उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर गए थे, जो गोरखपुर के पास ही है। वहां पर एक महिला ने उनसे सरकारी आवास की मांग की, जिसके जवाब में राधा मोहन ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा- तुम्हारे कितने बच्चे हैं? महिला ने जवाब में कहा कि उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद राधा मोहन बोले कि तुमने दोनों को एक साथ पैदा किया या फिर एक-एक कर के?

महिला ने ये दिया जवाब

महिला ने ये दिया जवाब

भाजपा विधायक के इस सवाल से महिला झेंप गई और बोली कि एक-एक कर के पैदा किए। इसके बाद राधा मोहन ने कहा कि जब दो बच्चे एक साथ पैदा नहीं हो सकते हैं तो सबको घर एक साथ कैसे मिलेगा। वह बोले कि इंतजार करो, 2022 तक एक-एक करके सबको घर मिलेगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही राधा मोहन ने एक महिला आईपीएस चारू निगम से भी अभद्रता की थी, जिसके चलते वह सुर्खियों में रहे थे।

ये दी सफाई

ये दी सफाई

जब इस पर भाजपा विधायक से सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई देते हुए मीडिया से कहा कि अगर राजनीति में संवादहीनता होगी तो लोगों तक अपनी बात नहीं पहुंचाई जा सकेगी। वह बोले कि लोगों को हंसी-मजाक के उदाहरण देकर समझाना पड़ता है, तब जाकर लोगों को बात समझ आती है। इसे तोड़-मरोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+