BJP विधायक बोले- किसान आंदोलन में चल रही चिकन बिरयानी, यह बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश है
BJP विधायक बोले- किसान आंदोलन में चल रही चिकन बिरयानी, यह बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश है
Rajasthan BJP MLA Madan Dilawar On Farmers protest: दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन को लेकर राजस्थान बीजेपी नेता और विधायक मदन दिलावर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ये किसान आंदोलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं बल्कि वहां आराम से चिकन बिरयानी खा रहे हैं। बर्ड फ्लू फैलाने का षडयंत्र किया जा रहा है। राजस्थान बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने कहा, ''कुछ तथाकथित किसान आंदोलन कर रहे हैं। ये तथाकथित किसान किसी भी आंदोलन में भाग नहीं ले रहे हैं। ये आराम के लिए चिकन बिरयानी और ड्राई फ्रूट्स का आनंद ले रहे हैं। यह बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश है।''
Recommended Video

विधायक मदन दिलावर बोले, किसान आंदोलन के बीच आतंकवादी, लुटेरे और चोर हो सकते हैं और वे किसानों के दुश्मन भी हो सकते हैं। ये सभी लोग देश को बर्बाद करना चाहते हैं। अगर सरकार उन्हें आंदोलन स्थलों से नहीं हटाती है, तो बर्ड फ्लू एक बड़ी समस्या बन सकता है।
विधायक दिलावर राजस्थान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भी हैं। वो अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीजेपी विधायक दिलावर ने ये भी आरोप लगाया है कि किसान वहां बैठकर कोई आंदोलन नहीं कर रहे हैं बल्कि आराम फरामा रहे हैं।
दिल्ली की अलग-अलग बॉर्डर पर कड़ाके की ठंड में बैठे किसानों को 40 दिन से ज्यादा हो गए हैं। किसानों की मांग है कि सरकार तीन नए कृषि कानून को निरस्त कर दे। किसानों और सरकारों के बीत किसान विरोध प्रदर्शन को लेकर आठ राउंड की बातचीत हो चुकी है। लेकिन उसमें कोई ठोस हल नहीं निकला है। किसानों का सरकार के साथ फिर से 15 जनवरी को बैठक हैं। किसान आंदोलन पर शुरू से ही नेता बयानबाजी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications