पति की हत्या के 3 दिन बाद पूरे परिवार के साथ वोट देने पहुंची थीं बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की पत्नी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार को नक्सली हमले के तीन दिन बाद गुरुवार को हुई वोटिंग में लोगों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिए। यहां तक की अपने मताधिकारी का प्रयोग करने के लिए बीजेपी विधायक रहे भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी समेत पूरा परिवार पोलिंग बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचा था। बता दें कि नक्सलियों ने भीमा मंडावी के काफिले को निशाना बनाया था जिसमें उनकी मौत हो गई है।

वोट देने के लिए पूरा परिवार पहुंचा पोलिंग बूथ
इस नक्सली हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के साथ चार जवान भी मारे गए थे। इतनी बड़ी घटना के बाद भी मंडावी का परिवार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचा हुआ था। बता दें बस्तर लोकसभा सीट के लिए गुरुवार को हुए पहले चरण के मतदान में वोटिंग हुई। सबसे पहले भीमा के पिता लिंगा मंडावी ने अपनी बेटिंयों के साथ अपने वोट डाले उसके बाद भीमा की पत्नी और बच्चे वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे हुए थे।

चुनाव न करने की नक्सलियों ने दी थी धमकी
बता दें कि खबर ये भी मिली थी नक्सल प्रभावित इस इलाके में नक्सलियों ने लोगों को चुनाव में मतदान ना करने की धमकी दी थी। वोटिंग से ठीक पहले उन्होंने बड़ी घटना को अंजाम दिया भी दिया लेकिन इसके बावजूद लोग वोट करने के लिए घरों से बाहर निकले और पोलिंग बूथ पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस बार काफी मतदान भी काफी हुआ है। बता दें कि बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा ऐसे जिले हैं जिनकी गिनकी नक्सल प्रभावित इलाकों में होती है। इन क्षेत्रों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती भी रहती है।

जो गाड़ी हमले की शिकार हुई है उसमें बीजेपी विधायक भी बैठे हुए थे
बता दें कि दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने जिस गाड़ी को टारगेट किया था उसमें बीजेपी विधायक भीमा मंडावी बैठे हुए थे। यह गाड़ी उस काफिले की अंतिम कार थी। जो आईईडी ब्लास्ट की शिकार हो गई। इस हमले के बाद काफिले में शामिल अन्य लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद सीआरपीएफ और राज्य पुलिस की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। बाद में यह भी जानकारी मिली की जिस गाड़ी को नक्सलियों ने निशाना बनाया था वो बुलेटप्रूफ थी। लेकिन आईडी ब्लास्ट इतना तगड़ा था कि बुलेटप्रूफ गाड़ी के भी परखच्चे उड़ा दिए।












Click it and Unblock the Notifications