आकाश विजयवर्गीय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में निगर निगम के अफसर को क्रिकेट के बैट से पीटने के आरोपी बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आकाश विजयवर्गीय और 10 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद आकाश विजयवर्गीय को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया है। जहां कोर्ट ने आकाश को बेल देने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्हें 11 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आकाश इंदौर-3 सीट से भाजपा विधायक हैं।

आकाश विजयवर्गीय समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में आकाश विजयवर्गीय समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आकाश के खिलाफ एमजी रोड थाने में आईपीसी की धारा 353, 294, 323 506, 147, 148 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद आकाश विजयवर्गीय को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया है। आकाश को जिला कोर्ट के 40 नंबर कक्ष में पेश किया गया है। मजिस्ट्रेट गौरव गर्ग के काेर्ट में उन्हें पेश किया गया है। कोर्ट ने आकाश की जमानत याचिका नामंजूर कर दी। वहीं उन्हें 11 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तारी के दौरान एमजी रोड थाने के बाद बड़ी संख्या में आकाश के समर्थक जमा हो गए थे।

आकाश ने कहा, यह सिर्फ शुरुआत है
इस पूरे मामले पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उन्हें इस घटना पर अफसोस नहीं है। आकाश ने कहा कि, यह सिर्फ शुरुआत है। हम इस भ्रष्टाचार और गुंडई को खत्म करके रहेंगे। 'आवेदन, निवेदन और फिर दना दन', यह हमारा कदम होगा। आपको बता दूं कि गैंग ने महिलाओं को उनके घरों से बाहर खींच लिया, महिला पुलिस को उनके साथ होना चाहिए था। जब मैं वहां पहुंचा, तब लोग अधिकारियों पर गुस्सा थे और वे उनका पीछा कर रहे थे। हम पुलिस स्टेशन पर उन अधिकारियों पर एफआइआर दर्ज कराने आए हैं।
निगम अफसर धीरेंद्र बायस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बता दें कि, बुधवार को जोनल अफसर धीरेंद्र बायस और असीत खरे नगर निगम की टीम के साथ जेल रोड के पास गंजी कंपाउंड स्थित एक दो मंजिला खतरनाक मकान तोड़ने पहुंचे थे। लेकिन उस घर में रहे एक किराएदार और नगर निगम के अफसरों से विवाद हो गया। किसी ने इस बात की सूचना आकाश विजयवर्गी को दे दी। मौके पर पहुंचे आकाश नगर निगम के अधिकारियों से उलझ गए। विवाद इतना बढ़ा कि विधायक ने क्रिकेट बैट उठा लिया और निगम अफसर धीरेंद्र बायस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।












Click it and Unblock the Notifications