MCD चुनाव: बीजेपी ने नामांकन पत्र में किया उम्मीदवारों की जाति का खुलासा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। दूसरी तरफ, अप्रैल के आखिर में होने वाले मेयर पद के चुनाव को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। दिल्ली के तीनों नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में चुने जाने हैं। बीजेपी ने इस चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम के आगे जाति का उल्लेख किया है। इस चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल थी।

दिल्ली में एमसीडी के जरिए बीजेपी ने जाति का कार्ड खेला

दिल्ली में एमसीडी के जरिए बीजेपी ने जाति का कार्ड खेला

दरअसल, ये पहली बार है कि दिल्ली में एमसीडी के जरिए बीजेपी ने जाति का कार्ड खेला है। इसको लेकर विवाद बढ़ा तो दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी का बचाव करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर चलती है। उन्होंने कहा, 'अबकी दिल्ली में मेयर एस-सी या एस-टी समुदाय से होगा। इसलिए हमने नाम के साथ जाति का उल्लेख किया है।'

ये भी पढ़ें: दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

बीजेपी अध्यक्ष ने बताई उम्मीदवारों की जाति

बीजेपी अध्यक्ष ने बताई उम्मीदवारों की जाति

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'हमने सुनीता कांगड़ा को चुना है जो साउथ एमसीडी की मेयर हैं और वाल्मीकि समाज से आती हैं। अंजू कमलाकांत ईस्ट एमसीडी से हैं और साउथ एमसीडी से अवतार सिंह, जो एससी और सिख समुदाय से हैं। हम सभी जातियों को साथ लेकर चलते हैं। हमारा उद्देश्य इस मामले को स्पष्ट रखने का था।

हम सभी को साथ लेकर चलते हैं- मनोज तिवारी

हम सभी को साथ लेकर चलते हैं- मनोज तिवारी

उन्होंने कहा कि मेयर का पद जाटव समाज से आने वाले व्यक्ति को दिया जाएगा। मनोज तिवारी ने कहा कि जो दल बीजेपी पर तरह तरह के सवाल उठाते हैं कि हम जाटव समुदाय या जाटव समाज की नहीं सुनते, उनको बताना चाहते हैं कि हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। बता दें कि नगर निगम की शक्तिशाली स्थायी समिति में भागीदारी को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी रणनीति बनाने में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+