पश्चिम बंगाल: नोआपाड़ा सीट पर भाजपा को लगा तगड़ा झटका, जिस TMC नेता को दिया था टिकट उसी ने दामन छोड़ा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नोआपाड़ा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा। बता दें कि यहां से भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की नेता मंजू बसु को टिकट दिया था। लेकिन आज मंजू ने एक बार फिर पाला बदल TMC में चली गईं। भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के कुछ घंटे बाद, बसु ने संवाददाताओं से कहा कि वह अभी भी तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं। बसु ने कहा, 'मैं तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की एक वफादार सिपाही हूं। मैं तृणमूल कांग्रेस के साथ हूं और ममता बनर्जी पर पूर्ण विश्वास रखती हूं।' बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि बसु ने सदस्यता पाने के लिए पार्टी के टोल फ्री नंबर पर एक मिस्ड कॉल दिया था।

ये मेरा व्यक्तिगत निर्णय
बसु के पार्टी में शामिल होने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। नोआपाड़ा विधानसभा सीट से दो बार तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने मामले पर कहा कि भाजपा की पेशकश को अस्वीकार करने का उनका व्यक्तिगत निर्णय है। बसु ने कहा कि आपको विभिन्न राजनीतिक दलों का ऑफर मिल सकते हैं लेकिन आप इसे स्वीकार करेंगे या नहीं, यह एक व्यक्तिगत निर्णय है।

भाजपा ने कहा TMC ने दी धमकी
बसु, टीएमसी में मुकुल रॉय की करीबी सहयोगी के रूप में जानी जाती थीं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि पिछले साल नवंबर में पार्टी में शामिल हुए मुकुल रॉय ने बसु के लिए टिकट की बात की थी , वैसे भी राज्य के बीजेपी नेतृत्व का एक हिस्सा उन्हें टिकट देने के लिए उत्सुक नहीं था। पूरे मामले में शर्मिंदा भाजपा ने कल खुद को गैर परेशान दिखाने का का प्रयास किया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने उम्मीदवार को धमकी दी।

29 जनवरी को मतदान
भाजपा के महासचिव सयंतान बसु ने कहा, "हमें पता था कि तृणमूल ने उन्हें धमकी दी थी। यही कारण है। उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर किया गया था। टीएमसी ने नोआपाड़ा से अपने उम्मीदवार के रूप में सुनील सिंह का नाम घोषित किया है। कुछ महीनों पहले कांग्रेस के विधायक मधुसूदन घोष की मौत के बाद नोआपाड़ा विधानसभा सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट पर 29 जनवरी को मतदान और वोटों की गिनती 1 फरवरी को होगी।












Click it and Unblock the Notifications