भाजपा: पटरी से उतरे सांसदों को रास्‍ते पर लाने की तैयारी

नई दिल्ली। एक ओर जहां नई सरकार नए-नए फैसलों की सीढ़‍ियां चढ़ लोकप्र‍ियता का नया मुकाम हासिल करने में मग्न है वहीं भीरतखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी अपने सांसदों को हमेशा आम जनता से जुड़े रहने की हिदायत देते हैं पर कुछ सांसद उनकी बात नहीं मान रहे हैं।

narendra modi mp

अपुष्ट खबरों के मुताबिक सरकार बनने के बाद बीजेपी के कुछ सांसदों के तेवर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं, जिस पर अब लगाम कसने की तैयारी की जा रही है। नभाटा के मुताबिक बीजेपी ने ऐसे कुछ सांसदों को रास्ते पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

पढ़ें- केरल में हेागा करिश्मा
कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकामान के पास कुछ सांसदों की लगातार शिकायत पहुंच रही है। सांसदों पर आरोप है कि जनता का उनसे सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा है। सांसदों ने निजी सहायक तक रख लिया है और जब भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की जाती है तो बात पीए तक ही सिमट कर रह जाती है।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लिया है कि ऐसे सांसदों को बुलाकर समझाया जाए। इसके लिए पार्टी ने एक स्पेशल टीम भी बनाई है जिसमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली प्रभारी प्रभात झा और संगठन मंत्री विजय शर्मा को इससे निबटने की जिम्मेदारी दी गई है। इस पहल में प्रमुख तौर पर विधायकों को जनता से सीधे संवाद की नसीहत दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+