बिहार की राजनीति मे आया विज्ञापन का मुद्दा: पहले बीजेपी अब नीतीश
पटना (मुकुंद सिहं)। बिहार विधानसभा चुनाव में अब आया विज्ञापन का नया मुद्दा। शनिवार को बीजेपी नेताओं ने विज्ञापन के वजह से नीतीश को निशाने पर लिया था तो आज नीतीश कुमार ने 2014 में पाकिस्तान के अखबार में मोदी के विज्ञापन पर सवाल उठाया है।
आपको बताते चले कि नीतीश कुमार साल 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के फोटो वाले ऐड को अपने टि्वटर हैंडल से शेयर किया है।
इस ऐड में नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की तस्वीर है और भारत के बेहतर भविष्य के लिए वे चंदे देने की अपील कर रहे हैं, वही नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि ऐसे हास्यास्पद बयान देने से पहले मोदीजी के 2014 लोक सभा चुनाव के GoogleAds पर एक नज़र तो डालें।
मोदीजी कम से कम अपने नेताओं को डिजिटल दुनिया के बुनियादी पहलुओं से तो अवगत कराइये, इस काम में @SundarPichai जी भी आपकी मदद कर ही सकते हैं।
गौरतलब हो कि यह पूरा मामला भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुरू किया, दोनों नेताओं ने पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'द डॉन' पर नीतीश कुमार के चुनावी ऐड का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
उन्होंने सवाल उठाया था कि बिहार के मुख्यमंत्री आखिर किन मतदाताओं को लुभाने के लिए ये ऐड पाकिस्तानी वेबसाइट्स पर दे रहे हैं? हालांकि, बाद में इन नेताओं के 'इंटरनेट ज्ञान' को लेकर जमकर फजीहत हुई, यहां तक कि राजीव प्रताप रूडी को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।














Click it and Unblock the Notifications