'लव जिहाद' पर भाजपा की दो 'राय' और बिखराव!
पटना। भाजपा की सहयोगी रही लव जिहाद मुद्दे भाजपा में दो गुट बन गए हैं। एक गुट की राय में लव जिहाद कुछ भी नहीं है तो दूसरे गुट की राय में लव जिहाद का मुद्दा गंभीर मुद्दा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लव जिहाद पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा था कि लव जिहाद दो धर्म के स्त्री-पुरुष के बीच शादी के संबन्ध के खिलाफ वह नहीं हैं।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वह इसका विरोध तब तक नहीं करेंगे जब तक एक धर्म विशेष की ओर से जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला नहीं होता।
इसके विपरीत लव जिहाद पर उत्तर प्रदेश के सांसद योगी आदित्यनाथ के बयान पर गौर से नजर डाले तो पता चलेगा कि इनके बयान बिलकुल भिन्न हैं। जबकि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी से लव जिहाद के मुद्दे पर अभी कुछ नहीं कहा है।
दूसरी ओर, बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार गिरीराज सिंह ने अलग ही राय दी है। गिरीराज सिंह का कहना है कि अगर कोई मुस्लिम युवक धर्म बदलकर दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करता है तो वह उसको लव जिहाद मानते है।












Click it and Unblock the Notifications