दिल्ली में बीजेपी नेता जुल्फिकार की गोली मारकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार सुबह दिल्ली में बीजेपी नेता और आरटीआई कार्यकर्ता जुल्फिकार कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही उनके बेटे पर भी वार हुआ, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वैसे तो घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक ना तो बदमाशों का कुछ पता चला है और ना ही पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान आया है।

murder

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नंद नगरी के सुंदर नगरी में बीजेपी नेता जुल्फिकार कुरैशी रहते थे। सोमवार सुबह वो नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे, तभी वहां पहुंचे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जब तक उनको अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उनकी मौत हो गई थी। वहीं कुरैशी के बेटे पर भी बदमाशों ने चाकू से हमला किया, जिनको बाद में गंभीर हालत में स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मौके कर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। घटना मस्जिद के पास की ही बताई जा रही है। पुलिस की एक टीम परिजनों से पूछताछ करके बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं जुल्फिकार के निधन पर बीजेपी नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Delhi: BJP नेता Zulfikar Qureshi की मस्जिद के बाहर गोली मारकर हत्या | वनइंडिया हिंदी

    यूपी में हुई थी ऐसी वारदात
    आपको बता दें कि पिछले महीने ऐसी ही वारदात यूपी के फिरोजाबाद में हुई थी। उस दौरान बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष डीके गुप्ता अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तभी वहां पहुंचे बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया और फरार हो गए। घटना के बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने फिरोजाबाद में हाईवे जाम कर प्रदर्शन भी किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+