'कड़ाके की ठंड में एक बच्चे को कपड़े उतार के घुमा रहे', तेजिंदर बग्गा ने फोटो ट्वीट कर राहुल को बताया 'बेशर्म'

कड़ाके की ठंड़ में 5 साल के अभिमन्यु ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi के साथ बिना T-Shirt के बच्चा देख BJP ने किया वार | वनइंडिया हिंदी |

    Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुक्रवार 06 जनवरी को पानीपत से गुजरी। इस दौरान कड़ाके की ठंड़ में 5 साल के अभिमन्यु ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दरअसल, वो चंद्रशेखर आजाद के गेटअप में यात्रा में शामिल हुआ और राहुल गांधी का हाथथामे चलते हुआ दिखाई दिया। जिसकी तस्वीर कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई थी। इस 5 साल का अभिमन्यु केवल एक लुंगी जैसे पैंट और जनेऊ में दिख रहा है।

    इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए यूजर्स ने कई सवाल उठाए, जिसके बाद इस तस्वीर को डिलीट कर दिया गया है। हालांकि, राहुल गांधी के साथ एक बच्चा केवल बिना कपड़ों में (केवल एक लुंगी पहने हुए) यात्रा में साथ दिखता है तो बीजेपी ने राहुल पर निशाना साधने का मौका नहीं गंवाया। भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी का हाथथामे चल रहे 5 साल के बच्चे की फोटो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, '4 डिग्री तापमान में राजनीति के लिए एक बच्चे को कपड़े उतार के घुमाना एक बेशर्म ही कर सकता हैं।'

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 साल के अभिमन्यु हरियाणा के रोहतक जिले का रहने वाला है। वह चंद्रशेखर आजाद के किरदार में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शमिल हुआ और राहुल गांधी का हाथथामे चला। अभिमन्यु के पिता एडवोकेट सुनील शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले अभिमन्यु मोबाइल फोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो देख रहा था। जिसके बाद उसने इस यात्रा के बारे में पूछा। जिसके बाद अभिमन्यु ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई। अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए वह अपने बेटे अभिमन्यु के साथ राहुल गांधी की यात्रा में पहुंचे और शामिल हुए।

    ठंड कम लगती है अभिमन्यु को
    अभिमन्यु के पिता सुनील शर्मा ने बताया, 'अभिमन्यु उनका इकलौता बेटा है और केजी में पढ़ता है। उनके बेटे अभिमन्यु को ठंड कम लगती है। इसलिए वह सर्दियों में होने वाले कार्यक्रमों में भी चंद्रशेखर आजाद का रोल प्ले कर चुका है।' कहा कि पिछले साल तो इससे भी अधिक ठंड में उसने इसी तरह रोल प्ले किया था। वहीं रूटीन में अब उसका अभ्यास भी हो चुका है। भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम को अच्छी मानकर वह शामिल हुआ था। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर अभिमन्यु काफी खुश है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+