J&K:भाजपा के बहुत बड़े नेता का आरोप, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं

Recommended Video

    Digvijay Singh का यू-टर्न, ISI से फंड के दावे पर घिरे तो दिग्विजय ने बताई ये वजह | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाजपा और बजरंग दल को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह की विवादित टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी के बड़े नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला है। चौहान ने बीजेपी-आरएसएस की देशभक्ति की दुहाई देते हुए, कांग्रेस के नेताओं और दिग्विजय सिंह पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी कहा है कि खबरों में बने रहने के लिए दिग्विजय सिंह जानबूझकर विवादित बयान देते रहते हैं।

    BJP leader Shivrajs counterattack, Digvijay and Congress leaders speaks in Pakistans language

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुसलमानों के आईएसआई के लिए जासूसी करने की बात पर शनिवार को बीजेपी और उससे जुड़े संगठनों पर जोरदार हमला बोला था। इसी का जवाब देते हुए बीजेपी के सीनियर लीडिर शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके खिलाफ तीखा हमला किया है। बीजेपी नेता चौहान ने दिग्विजय सिंह के बयान का जवाब देते हुए कहा है कि, "वे खबरों में बने रहने के लिए विवादास्पद बयान देते रहते हैं। वे और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। पाकिस्तान राहुल गांधी के बयानों को कोट करता है। जहां तक बीजेपी-आरएएस का सवाल है तो पूरी दुनिया, पूरा देश उसकी देशभक्ति को जानता है।"


    गौरतलब है कि शनिवार को मध्य प्रदेश के भिंड में दिग्विजय सिंह ने विवादास्पद बयान दिया था कि, 'बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी आईएसआई से पैसे ले रहे हैं। इसपर ध्यान देने की जरूरत है। गैर-मुसलमान, मुसलमानों की तुलना में आईएसआई के लिए ज्यादा जासूसी कर रहे हैं। इसे समझना चाहिए।' गौरतलब है कि आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है, जो भारत में आतंकवादी गतिविधियों का संचालन करती है। उसके संरक्षण और निर्देशन में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों को भारत में अशांति फैलाने की ट्रेनिंग दी जाती है। माना जाता है कि भारत में आईएसआई आतंकियों के स्लिपर सेल्स के माध्यम से अपनी भारत-विरोधी हरकतों को अंजाम देने में हमेशा ही लगा रहता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+