'क्या सिसोदिया ने भांग खाई है? भाजपा उन्हें कभी नहीं लेगी...', AAP नेता के दावों को BJP ने किया खारिज

'क्या सिसोदिया ने भांग खाई है? भाजपा उन्हें कभी नहीं लेगी...', AAP नेता के दावों को BJP ने किया खारिज

नई दिल्ली, 22 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस दावे का खंडन किया है कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। साथ ही ये भी ऑफर दिया है कि अगर मनीष सिसोदिया भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई के सभी मामलों को बंद कर दिया जाएंगे। मनीष सिसोदिया के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा नेता परवेश वर्मा ने कहा, ''मनीष सिसोदिया को हर सुबह 'प्राणायाम' करना चाहिए। क्या उन्होंने भांग खाई थी? उन्हें उस व्यक्ति का नाम बताना चाहिए जिसने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए कहा था। मनीष सिसोदिया को भाजपा कभी नहीं लेगी।''

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया ने सोमवार की सुबह ट्वीट करते हुए कहा, ''मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- ''आप'' तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई-ईडी के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।''

भाजपा के गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल की चुप्पी ने साबित कर दिया कि वह 'कट्टर बेईमान' हैं और उन्हें मामले के संबंध में सवालों के जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।

दिल्ली शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सिसोदिया के घर पर करीब 15 घंटे तक छापेमारी की। सिसोदिया ने अपने भ्रष्टाचार के आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया और कहा कि उन्होंने केवल एक ही अपराध किया है कि वह केजरीवाल की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री हैं।

सिसोदिया ने कहा, ''उनका मुद्दा शराब/आबकारी घोटाला नहीं है। उनकी समस्या अरविंद केजरीवाल हैं। मेरे खिलाफ कार्यवाही, मेरे आवास और कार्यालय पर छापेमारी, उन्हें रोकने के लिए हैं। मैंने किसी भी भ्रष्टाचार की गतिविधि में शामिल नहीं हूं। मैं सिर्फ अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मंत्री हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+