मुख्तार अब्बास नकवी बोले- कांग्रेस की खटिया खड़ी करने वाले राहुल गांधी अब कुछ नहीं कर पाएंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 'खाट सभा' पर तंज कसा है। नकवी ने कहा कि चुनाव दर चुनाव कांग्रेस को हार दिलाने वाले राहुल गांधी अब कितनी भी कोशिशें कर लें, कुछ नहीं होने वाला।

नकवी ने कहा, 'कांग्रेस की खटिया खड़ी करने के बाद राहुल जी कितना भी खटिया पर बैठ जाएं, कुछ नहीं होने वाला।'
एक महीने तक चलेगी राहुल गांधी की यात्रा
दरअसल, कांग्रेस उपाध्यक्ष मंगलवार से यूपी में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। देवरिया जिले से राहुल अपनी चुनावी महायात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। यह यात्रा ठीक एक महीने बाद 6 अक्टूबर को खत्म होगी। राहुल गांधी इस दौरान करीब 2500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
हर जिले में करेंगे खाट सभा
यूपी चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी की ये यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी यूपी के करीब 39 जिलों में जाएंगे। हर जिले में कम से कम एक या दो खाट सभाएं भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications